
Law and Order: जानिए, क्या होती है पुलिस गार्द, कैसे करती है काम?
AajTak
अपराध को रोकना, पता लगाना, पंजीकरण करना, जांच करना और अपराधियों पर मुकदमा चलाना राज्य सरकारों का प्राथमिक कर्तव्य होता है. सरकार के लिए इस काम को अंजाम तक पहुंचाती है पुलिस. पुलिस में कई तरह के आंतरिक विभाग होते हैं. इसी के तहत सशस्त्र पुलिस में होती है पुलिस गार्द.
हमारे देश के सभी राज्यों (States) में कानून व्यवस्था (Law and Order) को बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस (Police) के कंधों पर है. इसी व्यवस्था के तहत हर जिले (District) में पुलिस कई तरह से काम (work) करती है. इसके लिए पुलिस के अलग-अलग अंग होते हैं. जैसे नागरिक पुलिस (civil police) और दूसरी सशस्त्र पुलिस (Armed Police). इसी प्रकार से पुलिस में एक होती है पुलिस गार्द (Police Gard). जी हां, आपने सही पढ़ा पुलिस गार्द. आइए जानते हैं कि पुलिस गार्द क्या होती है? और इसका काम क्या है?
लॉ एंड ऑर्डर (Law and Order) यानी पुलिस और लोक व्यवस्था (Police and Public Order) भारत के संविधान (constitution of india) की सातवीं अनुसूची के तहत राज्य के विषय (State subjects) हैं. इसलिए, अपराध को रोकना, पता लगाना, पंजीकरण करना, जांच करना और अपराधियों पर मुकदमा चलाना राज्य सरकारों का प्राथमिक कर्तव्य होता है. सरकार के लिए इस काम को अंजाम तक पहुंचाती है पुलिस. पुलिस में कई तरह के आंतरिक विभाग होते हैं. इसी के तहत सशस्त्र पुलिस में होती है पुलिस गार्द.
क्या होती है पुलिस गार्द (What is Police Gard) पुलिस गार्द में सशस्त्र पुलिस के जवानों का एक दल होता है, जो आवश्यकता पड़ने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के लिहाज से किसी भी स्थान पर या किसी व्यक्ति विशेष के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस कमिश्नर के आदेश पर तैनात किया जाता है. यूपी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार के मुताबिक एक पुलिस गार्द में पांच जवान होते हैं. जिसमें एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल शामिल होते हैं.
अधिकांश पुलिस गार्द की तैनाती वीआईपी, वीवीआईपी और व्यक्ति विशेष के साथ या उनके निवास या कार्यालय पर की जाती है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज़रुरत पड़ने पर ही पुलिस गार्द को ऐसे स्थान पर तैनात किया जाता है, जहां माहौल तनावपूर्ण हो. वैसे ऐसा कम ही होता है. पुलिस गार्द का मुख्यालय संबंधित जनपद की पुलिस लाइन होती है. जहां वे प्रतिसार निरीक्षक को रिपोर्ट करते हैं.
इसे भी पढ़ें--- Law and Order: क्या होती है यातायात पुलिस, कहां से हुई थी शुरुआत?
आपको बता दें कि पुलिस गार्द में तैनात सभी जवान सशस्त्र पुलिस बल का हिस्सा होते हैं. सशस्त्र पुलिस के जवानों को जिले में रहने वाले आला अधिकारियों (top officials) और सांसदों, विधायकों (MPs, MLAs) की सुरक्षा (Security) के लिए गनर (Gunner) और पीएसओ (PSO) के तौर पर भी तैनात किया जाता है. जनपद में निवास करने वाले वीआईपी (VIP) और वीवीआईपी (VVIP) के साथ या उनके निवास पर पुलिस गार्द तैनात की जाती है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







