
Lata Mangeshkar के इस गाने को Sophie Choudry ने किया था रीक्रिएट, बाद में कहा- 'ये गुस्ताखी कभी नहीं करूंगी'
AajTak
सोफी ने कहती हैं- 'जादूगर सईयां' लता मंगेशकर जी का गाना जो वैजयंती माला पर फिल्माया गया था. उसे मैंने रीक्रिएट किया था. मैंने एक इंटरव्यू पढ़ा था कि लता मंगेशकर जी को ओरिजिनल गानों का रीक्रिएशन पसंद नहीं था. ये पढ़ने के बाद मैंने उनके गानों के रीक्रिएशन की गुस्ताखी कभी नहीं की.'
लता मंगेशकर ने बदलते वक्त के साथ खुद को भी बदला. उनकी सोच समय से काफी आगे थी लेकिन एक चीज जो लता जी को हमेशा खटकी वो थी बॉलीवुड गानों का रीक्रिएशन. उन्हें ओरिजिनल हिंदी गानों का रीक्रिएशन बिल्कुल पसंद नहीं था. लता जी की इस बात को एक्ट्रेस-मॉडल, वीजे, सिंगर और होस्ट सोफी चौधरी ने याद किया. सोफी ने बताया कि उन्होंने लता जी के एक गाने को रीक्रिएट किया था जिसका बाद में उन्हें बहुत अफसोस हुआ.

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












