
Land For Job Scam: ईडी आज Tejashwi Yadav से करेगी पूछताछ, लैंड फॉर जॉब स्कैम में Lalu के बाद अब बेटे की बारी
AajTak
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लैंड फॉर जॉब स्कैम में पूछताछ के लिए ईडी ने आज बुलाया है. केंद्रीय एजेंसी ने तेजस्वी को बीते 19 जनवरी को पूछताछ के लिए समन भेजा था और 30 जनवरी को पटना स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था.
लैंड फॉर जॉब घोटाले में सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ की थी, वहीं आज ईडी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी ने तेजस्वी यादव को बीते 19 जनवरी को पूछताछ के लिए समन भेजा था और 30 जनवरी को पटना स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था.
इससे पहले सोमवार को ईडी ने लालू यादव से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे पटना स्थित कार्यालय में बुलाया और रात करीब नौ बजे बाहर जाने दिया. लालू यादव के खिलाफ जारी एक्शन के बाद पार्टी ने ED दफ्तर से निकलते लालू का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
Lalu Yadav Interrogation by ED: लालू से 10 घंटे तक पूछताछ, लैंड फॉर जॉब घोटाले में ED ने कसा शिकंजा
पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा,' जिस तरह वृत्रासुर के वध के लिए देवराज इंद्र का वज्र दधीचि ऋषि की हड्डियों से बना, उसी प्रकार RJD कार्यकर्ताओं का चट्टानी दृढ़ संकल्प भी लालू प्रसाद यादव की BJP-RSS के आगे नहीं झुकने की जिद से ताकत और प्रेरणा पाकर बना है! झुकना और पलटी मारना लालूवादियों के DNA में नहीं!'
बीमार आदमी को अरेस्ट करके क्या मिलेगा: मीसा
जब लालू को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उनकी बेटी और राजद सांसद डॉक्टर मीसा भारती का बयान आया था. उन्होंने कहा था, 'वह खुद नहीं खा सकते, किसी को उन्हें खिलाना पड़ता है. हमें नहीं पता कि उन्होंने खाया है या नहीं. ईडी का कोई अधिकारी नहीं है. बोलने के लिए तैयार हूं... चूंकि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पीएम डरे हुए हैं और ऐसी चीजें ही करेंगे. यह सरकार मेरे पिता को भी (गिरफ्तार) कर सकती है, लेकिन एक बीमार आदमी को गिरफ्तार करके उन्हें क्या मिलेगा?' इतना ही नहीं मीसा लालू यादव के लिए खाना लेकर ईडी दफ्तर भी पहुंची थीं.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



