
Ladakh: चीन की नाक के नीचे भारतीय सेना ने सिंधु नदी पर देखते ही देखते तैयार कर दिया पुल
AajTak
भारतीय सेना की दक्षिणी पश्चिमी कमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय जवानों को लद्दाख में सिंधु नदी पर पुल का निर्माण करते देखा जा सकता है. इस वीडियो में भारतीय जवान लोहे के कुछ भारी हिस्से पानी में डाल रहे हैं और वीडियो के अंत में इन लोहे के हिस्सों से पुल बनकर तैयार होते दिखाया गया है.
भारतीय सेना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद भारतीय सेना की दक्षिणी पश्चिमी कमान ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें भारतीय जवानों को लद्दाख में सिंधु नदी पर पुल का निर्माण करते देखा जा सकता है. भारतीय सेना की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो का शीर्षक 'ब्रिजिंग चैलेंजेज- नो टेरेन नॉर एल्टीट्यूड इनसरमाउटेबल' है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्वी लद्दाख में सिंधु नदी पर सप्त शक्ति इंजीनियर्स (Sapt Shakti Engineers) बड़ी मुस्तैदी से इस पुल को तैयार कर रहे हैं.
भारतीय सेना ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में सप्त शक्ति इंजीनियर्स मोबिलिटी से जुड़े काम में जुटी है और प्रशिक्षण भी ले रही है. सिंधु नदी पर पुल बनाने से सैन्य गतिविधियों के लिए सामानों की आवाजाही आसान हो जाएगी.
इस वीडियो में भारतीय जवान लोहे के कुछ भारी हिस्से पानी में डाल रहे हैं और वीडियो के अंत में इन लोहे के हिस्सों से पुल बनकर तैयार होते दिखाया गया है. वीडियो में भारतीय जवानों के टीमवर्क को साफ देखा जा सकता है. जो इस दुर्गम क्षेत्र में पुल के निर्माण का काम पूरा कर लेते हैं. सेना द्वारा तैयार किए गए इस पुल पर बाद में भारी ट्रकों को जाते हुए भी दिखाया गया है.
बता दें कि इससे पहले रविवार को भारतीय सेना के प्रमुख मनोज पांडे लद्दाख सेक्टर के दो दिवसीय दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना के अपाचे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी थी. उन्होंने यहां कई अग्रिम मोर्चों का दौरा किया. इस दौरान अधिकारियों ने सेना प्रमुख को जमीनी स्तर पर कमांडर्स द्वारा ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में जानकारी भी दी.
साल 2020 में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन की सेना के बीच हुए गतिरोध के बाद से लद्दाख सेक्टर में अपाचे हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया है. फिलहाल भारतीय वायुसेना के पास 22 अपाचे हेलीकॉप्टर हैं. इन्हें अमेरिका में तैयार किया गया है.
बता दें कि जनरल पांडे का यह दौरा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में भारत और चीन के बीच चल रही खींचतान के बीच था. पूर्वी लद्दाख सीमा पर पांच मई 2020 को पैंगोंग झील क्षेत्रों में हिंसक झड़प के बाद गतिरोध शुरू हो गया था. दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे हजारों सैनिकों और बड़ी संख्या में हथियार भेज दिए थे. सैन्य और कूटनीतिक वार्ता के बीच दोनों देशों ने पिछले साल ही पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट पर और गोगरा क्षेत्र में डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली है. पैंगोंग झील क्षेत्र में डिसइंगेजमेंट पिछले साल फरवरी में हुआ था, जबकि गोगरा में पेट्रोलिंग बिंदु 17 (A) में सैनिकों की वापसी पिछले साल अगस्त में हुई थी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







