
Kolkata Rape Murder Case: पहले पोस्टमार्टम, फिर FIR... कोलकाता कांड में पुलिस से हुए ब्लंडर पर क्या बोले एक्सपर्ट्स
AajTak
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में जो नए खुलासे हो रहे हैं, वो बेहद हैरान करने वाले हैं. जहां तक बात पुलिस की लापरवाही की है, तो इस मामले में कोलकाता पुलिस ने एक ऐसा काम किया है, जो शायद दुनिया में कहीं भी नहीं किया गया होगा.
Kolkata Trainee Doctor Murder Rape Case: आपने शायद पहले कभी ना सुना हो कि पहले पोस्टमार्टम किया गया और बाद में एफआईआर दर्ज की गई. मगर ये शायद ऐसा इकलौता मामला है, जिसमें ठीक ऐसा ही हुआ है. कोलकाता की जूनियर डॉक्टर की लाश सुबह 6 बजे मिली और उसका पोस्टमार्टम शाम 4 बजे किया गया. रात साढ़े 8 बजे वो लाश घरवालों के हवाले की गई. और फिर रात के पौने 12 बजे पहली बार इस मामले में रेप और मर्डर की एफआईआर दर्ज की गई.
इससे पहले कि आपको कोलकाता कांड में चल रही कार्रवाई के बारे में बताएं, उससे पहले ये जान लेते हैं कि सारा घटनाक्रम और उस पर कार्रवाई हो जाने के बाद एफआईआर दर्ज किए जाने पर एक्सपर्ट की क्या राय है.
क्या कहते हैं जानकार? इस बारे में 'आज तक' की टीम ने मध्य प्रदेश के रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक पवन जैन से बात की. उनका कहना था कि सामान्यतः जब भी पुलिस को अप्राकृतिक मौत या असामान्य तरह की मौत की सूचना मिलती है, तो वो तत्काल इसकी सूचना क्षेत्र के मजिस्ट्रेट को देती है और अगर पुलिस मौके पर पहुंच कर ये पाती है कि मौके पर हालात की वजह से अपराध घटित होना पाया जाता है, तो इसमें वह तत्काल अपराध भी दर्ज करेगी. लेकिन अगर हालात ऐसे हैं कि जिसमे तय नहीं हो पा रहा कि यह हत्या, आत्महत्या या फिर किसी अन्य वजह से मौत होने का मामला है तो उस परिस्थिति में मर्ग कायम करेंगे. अपराध कायम नहीं करेंगे.
लेकिन पहली नजर में अगर साफ हो रहा है कि यह हत्या का मामला है. जघन्य अपराध का मामला है या एक्सीडेंट में डेथ का मामला है तो इसमें अपराध भी दर्ज किया जाएगा. और वहां पर मौके की कार्यवाही के साथ साथ जो भी मृत शरीर है, उसका पंचायत नामा, दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में बनवाया जाएगा. सामान्य प्रक्रिया में अगर कोई अपराध होता है या फिर जघन्य अपराध होता है तो इसको दर्ज करना चाहिए ताकि कल को ये मौका न पड़े कि पुलिस ने अपराध कायम करने में विलंब किया है.
इस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ए.के. जैन का कहना है कि ये विवाद उठ खड़ा हुआ है कि कलकत्ता पुलिस ने डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले में पोस्टमार्टम होने के बाद जब डेड बॉडी घर वालों को अंतिम संस्कार के लिए हैंडओवर कर दी. उसके कई घंटे के बाद एफआईआर दर्ज की गई. उसको अप्राकृतिक मौत मानते हुए कार्रवाई प्रारंभ की गई. मृतक डॉक्टर के शरीर कपड़ों की स्थिति से बिल्कुल स्पष्ट था कि उसकी बलात्कार के बाद हत्या हुई है. मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के द्वारा दी गई एफआईआर थाने में रिसीव कराई गई, उसमें बारह घंटे से भी ज्यादा की देरी है. ये एक बड़ी अनियमितता है. ऐसी घटनाओं में बगैर एफआईआर के पोस्टमार्टम नहीं होता है.
इसी तरह से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पूर्व डीसीपी एल.एन. राव का कहना है कि आमतौर पर बॉडी देखकर अंदाज़ा हो जाता है कि हत्या है या हादसा है. या खुद से चोट पहुंचा कर आत्महत्या है. बॉडी की हालत देख कर बताया जा सकता है. आईओ जो मौके पर होता है, वो बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही एक फॉर्म भरता है और उसमें वो बॉडी के हालात भी लिखता है. एफआईआर आम तौर पर पहले दर्ज की जाती है. बॉडी कहां मिली? इस पर भी काफी कुछ निर्भर करता है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



