
KL Rahul: इलाज के लिए जर्मनी पहुंचे केएल राहुल, फैन्स बोले- चोट तो बहाना है...
AajTak
टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल ने फरवरी के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. चोट के कारण उन्हें इंग्लैंड दौरे से भी बाहर होना पड़ा है...
टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं. 30 साल के राहुल ग्रोइन इंज्युरी से जूझ रहे हैं. वह इसका इलाज कराने के लिए जर्मनी गए हुए हैं. वहां से राहुल ने अपनी कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की हैं.
केएल राहुल ने ट्विटर पर अपनी दो फोटोज शेयर की हैं. इसमें वह व्हाइट टी-शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं. इस फैन्स ने भी कमेंट्स किए और राहुल के जल्द ठीक होने की दुआएं भी कीं. इसी बीच कुछ यूजर्स ने राहुल के जमकर मजे भी लिए.
Count your blessings. 🙏 pic.twitter.com/2cIBvlvzar
'ट्वीट देखकर अथिया राहुल को फोन करेगी'
एक यूजर ने लिखा, 'इंज्युरी तो बहाना है... सुनील शेट्टी की बेटी (अथिया शेट्टी) को घुमाना है.' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई अपनी इंज्युरी पर ध्यान दो. अन्य एक फैन ने लिखा- यह ट्वीट देखकर अथिया आपको फोन करेगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












