
KKR vs LSG IPL 2025 Score LIVE: कोलकाता-लखनऊ के बीच ईडन में भिड़ंत, रहाणे ने जीता टॉस, पंत की LSG करेगी बल्लेबाजी
AajTak
Kolkata Knight Riders (KKR) vs Lucknow Super Giants (LSG) Live Score, IPL 2025: ईडन गार्डन्स में आज (8 अप्रैल) कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला है. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज (8 अप्रैल) दिन के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टक्कर है. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. वहीं टॉस 3 बजे होगा.
कोलकाता और लखनऊ दोनों ने ही इस सीजन चार मुकाबले खेलकर दो में जीत हासिल की है. इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे केकेआर की कप्तानी करेंगे, वहीं ऋषभ पंत के कंधों पर लखनऊ की टीम की बागडोर रहेगी. इस मुकाबले के अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 2 मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली. दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन में दो मैच खेले गए थे, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने सफलता हासिल की.
पंत के सामने रहाणे की चुनौती आईपीएल में सबसे ज्यादा कीमत 27 करोड़ में बिके ऋषभ पंत अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ भी खास नहीं कर सके हैं. उन्होंने कुल 4 मैचों में महज 19 रन बनउए हैं. जो कहीं से भी उनकी प्रतिभा के अनुसार नहीं हैं. दूसरी ओर रहाणे अपने आंकड़ों में सुधार करना चाहेंगे. जिन्होंने 4 मैचों में 123 रन 30.75 के एवरेज से बनाए हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, मोईन अली, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, शार्दुल ठाकुर.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












