
KK की मौत पर सवाल: बंद AC, ऑडिटोरियम में उमड़ी भीड़, सिंगर का हाल बुरा, चलता रहा इवेंट
AajTak
यारों, दोस्ती बड़ी ही अजीब है... इस गाने को ही केके मंगलवार को कोलकाता में हुए कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इवेंट में केके ने हर यंगस्टर्स के दिल में इस गाने से जोश भर दिया था. लेकिन उसके बाद जो हुआ वो फैंस के लिए सिर्फ सदमा है.
Singer KK death facts: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ हमारे बीच नहीं रहे. मंगलवार को कोलकाता में एक लाइव इवेंट के दौरान सिंगर की हालत अचानक खराब होने लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. लेकिन किसे पता था कि रास्ते में ही केके दम तोड़ देंगे. म्यूजिक इंडस्ट्री में केके के जाने से सन्नाटा पसर गया है. किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि 53 साल के सिंगर केके इस तरह हम सभी को अलविदा कह जाएंगे.
यारों, दोस्ती बड़ी ही अजीब है... इस गाने को ही केके मंगलवार को कोलकाता में हुए एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इवेंट में केके ने हर यंगस्टर्स के दिल में जोश भर दिया था. और फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. दरअसल, केके को देखने को सुनने के लिए हजारों स्टूडेंट्स उस ऑडिटोरियम में अचानक बढ़ने लगे. एसी ने काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद केके को थोड़ी घबराहट होने लगी थी. उनका पसीने से बुरा हाल हो गया था. फिर भी उनके जज्बे को सलाम करना होगा, उन्होंने कॉन्सर्ट नहीं रोका. वह लगातार परफॉर्म करते रहे.
Watch: KK was not feeling comfortable during the concert is clearly visible from this video. Fans are complaining against the Nazrul Manch Authority along with the authority of both the college.#KK #KKLive #KKRIP #KKKolkata pic.twitter.com/j5zq3ruI19
KK का वो गाना, जिसे सुनकर तड़प उठते थे Salman Khan, सेट पर चीखने लगे...
वायरल हो रही पोस्ट सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें ऑडिटोरियम के मिसमैनेजमेंट को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. नजरूल मंच नामक ऑडिटोरियम में एक दिन पहले पहुंचक केके ने प्रैक्टिस की थी. उस दौरान भी सिंगर ने एसी ठीक से काम न करने की शिकायत की थी. यह एक ओपन ऑडिटोरियम नहीं है. भीड़ के लगातार बढ़ते रहने की वजह से वहां घुटन होने लगी और केके का पसीने से बुरा हाल होने लगा. वीडियो में केके को टावल से पसीना पोंछते हुए देखा जा सकता है. केके लगातार मैनेजमेंट से एसी का तापमान कम करने और कुछ हैलोजन लाइट्स बंद करने की गुजारिश कर रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी. आखिर में केके की तबीयत सफोकेशन और घबराहट के चलते बिगड़ने लगी. उन्हें होटल के कमरे में ले जाया गया. वहां भी जब हालत नहीं सुधरी तो अस्पताल ले जाया गया. वहां पहुंचकर डॉक्टर्स ने बताया कि केके की धड़कने अस्पताल पहुंचने से पहले ही बंद हो गई थीं.
#EXCLUSIVE The very moment when playback singer KK was being taken back to hotel after he complained about his health condition. He has been declared brought dead by the doctors of CMRI. #KK #NewsToday #KKsinger #KKDies #kkdeath #SingerKK@ANI @MirrorNow @TimesNow @htTweets pic.twitter.com/zX5A2ZPvTW

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


