
'Kiss Cam' से घिरी एस्ट्रोनॉमर ने चुना नया चेहरा, ग्वायनेथ पाल्ट्रो को बनाया कंपनी का अंतरिम प्रवक्ता
AajTak
डेटा वर्कफ़्लो प्लेटफ़ॉर्म मुहैया कराने वाली अमेरिकी कंपनी Astronomer ने हालिया 'किस कैम' विवाद के बाद अवॉर्ड विनर अभिनेत्री और व्यवसायी ग्वेनेथ पाल्ट्रो को अपना अंतरिम प्रवक्ता नियुक्त किया है. पाल्ट्रो, प्रसिद्ध गायक क्रिस मार्टिन की पूर्व पत्नी हैं.
अमेरिकी डेटा प्रबंधन कंपनी एस्ट्रोनॉमर (Astronomer) ने कोल्डप्ले (Coldplay) के कॉन्सर्ट में हुई एक घटना के बाद बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने ऑस्कर विजेता अभिनेत्री और क्रिस मार्टिन की पूर्व पत्नी ग्वेनेथ पाल्ट्रो को अपना अंतरिम प्रवक्ता नियुक्त किया है
अब इस पूरे मामले को संभालने के लिए कंपनी ने एकेडमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री और बिजनेसवुमन ग्वायनेथ पाल्ट्रो (Gwyneth Paltrow) को अपना अंतरिम प्रवक्ता (Interim Spokesperson) नियुक्त किया है. पाल्ट्रो कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन की पूर्व पत्नी भी हैं.
यह फैसला उस समय लिया गया जब कंपनी के तत्कालीन सीईओ एंडी बायरन और एचआर हेड क्रिस्टिन कैबट का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे एक Coldplay कॉन्सर्ट में 'किस कैम' के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए.
वायरल हुआ था वीडियो
मैसाचुसेट्स के जिलेट स्टेडियम में हुए कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में दोनों उस समय मंच पर आए कैमरे से बचते हुए नजर आए. क्रिस मार्टिन ने भी मजाक में कह दिया – “या तो ये अफेयर में हैं या फिर बहुत शर्मीले हैं.” यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई, जिससे अटकलों और सार्वजनिक आलोचना की बाढ़ आ गई.
यह भी पढ़ें: कोल्डप्ले कंसर्ट में CEO, HR हेड वाला वीडियो देखा, इसमें दिखी तीसरी महिला कौन है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











