
Khatra Khatra Khatra: मुनमुन दत्ता के लिए शर्टलेस हुए उमर, पैंट उतारने लगे प्रतीक तो एक्ट्रेस ने बंद की आंखें
AajTak
खतरा खतरा खतरा का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें उमर और प्रतीक के बीच कॉम्पटिशन चल रहा है. बिग बॉस में तो आपने प्रतीक और उमर को लड़ते झगड़ते हुए देखा ही होगा. पर शो खत्म होने के बाद दोनों के बीच इक्वेशन चेंज हो गई है. वे दोनों गिले शिकवे भुलाकर आगे बढ़ गए हैं.
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का नया शो खतरा खतरा खतरा धूम मचा रहा है. सेलेब्रिटी गेस्ट्स के साथ भारती और हर्ष की मस्ती को काफी पसंद किया जा रहा है. अपकमिंग एपिसोड में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता नजर आने वाली हैं. शो में उन्हें इंप्रेस करने के लिए उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल के बीच ठन गई है.
प्रतीक-उमर के बीच मजेदार मुकाबला
शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें उमर और प्रतीक के बीच कॉम्पटिशन चल रहा है. बिग बॉस में तो आपने प्रतीक और उमर को लड़ते झगड़ते हुए देखा ही होगा. पर शो खत्म होने के बाद दोनों के बीच इक्वेशन चेंज हो गई है. वे दोनों गिले शिकवे भुलाकर आगे बढ़ गए हैं. वीडियो में प्रतीक और उमर को काफी मजेदार टास्क दिया गया है. जहां उन्हें बबीता जी को इंप्रेस करना है.
IMDb पर गिरी 'The Kashmir Files' की रेटिंग, डायरेक्टर Vivek Agnihotri ने उठाए सवाल
क्यों शरमाने लगीं मुनमुन दत्ता?
इसके बाद दोनों हैंडसम हंक प्रतीक और उमर अपनी अपनी शर्ट उतारने लगते हैं. प्रतीक औप उमर की मस्कुलर फिजीक देख सभी के होश उड़ जाते हैं. बात यही खत्म नहीं होती. मुनमुन दत्ता को इंप्रेस करने के लिए प्रतीक किसी भी हद को पार करने को तैयार हैं. प्रतीक शर्ट उतारने के बाद वीडियो में अपनी पैंट उतारते दिखते हैं. प्रतीक को अपनी पैंट उतारते देख मुनमुन शरमा जाती हैं. वे अपनी आंखें बंद कर लेती हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












