
Kedarnath Temple: केदारनाथ मंदिर की आय में भारी बढ़ोतरी, चार सालों में ढाई गुना बढ़कर हो गई इतनी करोड़
AajTak
उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर की आय पिछले चार सालों में 2.3 गुना बढ़ गई है. दान, चढ़ावे और विभिन्न सेवाओं से होने वाली आय साल 2020-21 में 22.04 करोड़ रुपये थी, जो 2023-24 में बढ़कर 52.9 करोड़ रुपये हो गई. 2020-21 में मंदिर की आय 22.04 करोड़ रुपये थी, हालांकि, कोविड-19 महामारी और उसके चलते लगे प्रतिबंधों के कारण 2021-22 में यह घटकर 16.52 करोड़ रुपये रह गई थी.
उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर की आय पिछले चार सालों में 2.3 गुना बढ़ गई है. मंदिर को मिलने वाले दान, चढ़ावे और विभिन्न सेवाओं से होने वाली आय साल 2020-21 में 22.04 करोड़ रुपये थी, जो 2023-24 में बढ़कर 52.9 करोड़ रुपये हो गई. यह जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने एक सूचना के अधिकार (RTI) आवेदन के जवाब में दी है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा स्थित आरटीआई कार्यकर्ता अमित गुप्ता द्वारा दायर आवेदन के जवाब में मंदिर समिति ने बताया कि 2020-21 में मंदिर की आय 22.04 करोड़ रुपये थी, हालांकि, कोविड-19 महामारी और उसके चलते लगे प्रतिबंधों के कारण 2021-22 में यह घटकर 16.52 करोड़ रुपये रह गई थी.
सरकार द्वारा मंदिर यात्रा के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट, मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य किए जाने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट आई थी. इसके अलावा, प्रतिदिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी सीमित कर दी गई थी, जिससे मंदिर की आय प्रभावित हुई.
2022-23 और 2023-24 में हुआ रिकॉर्ड इजाफा
जैसे ही कोविड-19 के मामले कम हुए और यात्रा संबंधी प्रतिबंध हटाए गए, केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई, इसके परिणामस्वरूप, 2022-23 में मंदिर की आय बढ़कर 29.67 करोड़ रुपये हो गई और 2023-24 में यह 52.9 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई.
क्या हैं मंदिर की आय के स्रोत

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












