
KCR, स्टालिन के बाद अब नीतीश विपक्ष को एकजुट करने में जुटे, आज ममता और अखिलेश से करेंगे मुलाकात
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष की एकजुटता के लिए बड़े कदम उठाने की शुरुआत कर दी है. आज वह एक ही दिन में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करने जा रहे हैं. नीतीश के इस सियासी कदम को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कवायद जारी है. कभी एनसीपी चीफ शरद पवार, कभी तेलंगाना के सीएम और BRS प्रमुख केसीआर तो कभी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन इसके लिए मशक्कत करते हुए नजर आते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसी राह पर आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक ही दिन सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी से मुलाकात करने की योजना बनाकर सियासी खलबली मचा दी है.
सीएम नीतीश कुमार आज यूपी की राजधानी लखनऊ में अखिलेश यादव तो वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ममता बनर्जी से मुलाकात करने वाले हैं. इसे सीधे तौर पर नीतीश की BJP विरोधी मोर्चाबंदी के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि नीतीश पहली बार विपक्षी एकता के लिए प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले करीब 10 दिन पहले ही उन्होंने इसे लेकर एक बड़ा ऐलान किया था.
2024 में पूरे देश का दौरा करेंगे नीतीश
नीतीश ने तब कहा था कि 2024 के चुनाव में वे पूरे देश का दौरा करेंगे. इस दौरान विपक्षी एकजुटता पर जोर दिया जाएगा. इसे लेकर सब लोगों के साथ दिल्ली में बात हो चुकी है. कांग्रेस और बाकी दल भी सहमत हैं. नीतीश ने कहा था,'सात महीने से बात रुकी पड़ी थी, लेकिन जब दिल्ली बुलाकर बात की गई तो सबसे सब बात हुई.' नीतीश ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा था कि दिल्ली में जो बैठे हैं, उनको काम से नहीं, बल्कि प्रचार से मतलब है. इतिहास बदलने का प्रयास हो रहा है.
स्टालिन भी दिखा चुके हैं अपनी ताकत
बिहार के सीएम अकेले नहीं हैं, जो विपक्ष को धार देने की कोशिश में लगे हुए हैं. हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन उन दलों को एक मंच पर लेकर आ गए थे, जिन्हें अब तक कांग्रेस साथ लाने में सफल नहीं हो पा रही थी. स्टालिन उन राजनीतिक पार्टियों को ना सिर्फ अपने मंच पर साथ लाए थे, बल्कि उन्होंने मंच से बीजेपी के खिलाफ लड़ाई छेड़ने का ऐलान भी किया था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










