
KBC 2022 Live Updates: स्कूल में बेंत-थप्पड़ खाते थे अमिताभ बच्चन, कंटेस्टेंट पूजा बोबडे को सुनाया किस्सा
AajTak
अमिताभ बच्चन के क्विज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का आगाज हो गया है. इस शो में आज अलग-अलग कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं. हॉट सीट पर सुधीर शर्मा नाम के कंटेस्टेंट जगह बनाएंगे. सुधीर जयपुर एयरपोर्ट में काम करते हैं. वह सुप्रीटेंडेंट ऑफ कस्टम हैं. देखना होगा कि क्या केबीसी के मंच पर बड़ा कमाल सुधीर शर्मा कर पाते हैं या नहीं. इस एपिसोड की लाइव अपडेट्स हम आपको दे रहे हैं.
अमिताभ बच्चन के क्विज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का लेटेस्ट एपिसोड शुरू हो गया है. इस शो में आज अलग-अलग कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं. हॉट सीट पर सुधीर शर्मा नाम के कंटेस्टेंट जगह बनाएंगे. सुधीर जयपुर एयरपोर्ट में काम करते हैं. वह सुप्रीटेंडेंट ऑफ कस्टम होने के साथ-साथ और भी कई भारी भरकम रोल्स निभा रहे हैं. सुधीर अपने साथ शो में अपनी पत्नी को लेकर पहुंचे हैं. उनकी पत्नी भी उनके साथ ही एयरपोर्ट पर काम करती हैं. साथ ही सुधीर की सीनियर भी हैं. अब देखना होगा कि क्या केबीसी के मंच पर बड़ा कमाल सुधीर शर्मा कर पाते हैं या नहीं. इस एपिसोड की लाइव अपडेट्स हम आपको दे रहे हैं.
यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स:
केबीसी 14 की शुरुआत अमिताभ बच्चन के दर्शकों को राष्ट्रिय खेल दिवस 2022 की शुभकामनाएं दी. इस एपिसोड में रोल ओवर कंटेस्टेंट पूजा बोबडे ने एक बार फिर हॉट सीट पर जगह बनाई. इस दौरान पूजा ने होस्ट अमिताभ बच्चन से कहा कि केबीसी की हॉट सीट पर बैठना काफी बड़ी बात है. पूजा ने बिग बी से सवाल भी पूछे.
उन्होंने पूछा कि स्कूल के समय में अमिताभ बच्चन का कोई फेवरेट या नापसंद टीचर थे. इसके जवाब में बिग बी ने जवाब दिया कि उनकी स्कूल लाइफ में उनकी हालत हमेशा खराब रहती थी. उन्होंने बेंत और थप्पड़ के अलावा कुछ नहीं पाया है. इसके बाद पूजा बोबडे ने पूछा कि क्या अमिताभ का किसी लेडी टीचर पर क्रश रहा है. इसपर बिग बी बोले कि उनकी स्कूल की जिंदगी मुश्किल थी. ऐसा उन्होंने कुछ नहीं किया. और अगर उन्हें कोई लेडी टीचर पसंद भी थी तो वह पूजा को बताएंगे नहीं.
कौन बनेगा करोड़पति सोमवार से शुक्रवार शाम 9 बजे से सोनी चैनल पर आता है. हम रोज आपको इस शो से जुड़े अपडेट आजतक.इन पर देते हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












