
Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी की रस्में शुरू, देखें कैसी हैं तैयारियां
AajTak
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, रस्मों का सिलसिला शुरू हो गया है. बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत हीरोइन कैटरीना की शादी को लेकर हर कोई उत्साहित है. आज कैटरीना और विक्की कौशल की संगीत और मेहंदी सेरेमनी है. 9 दिसंबर को कैटरीना और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध जाएंगे और 10 दिसंबर को एक ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी है. संगीत सेरेमनी में कैटरीना और विक्की कौशल दोनों की तरफ से ज़बरदस्त मुकाबला होने वाला है. स्टेज पर ग्रूम और ब्राइड साइड के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है, दोनों के परिवारवाले भी परफॉरमेंस देंगे. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












