
Karwa Chauth का व्रत रखने की सलाह देने वालों पर भड़कीं Rhea Kapoor, लिखा- नहीं करती यकीन
AajTak
रिया ने लिखा, "अभी के लिए मुझे लगता है कि अगर हम अपना और एक-दूसरे का ख्याल रखें तो हम अच्छे रहेंगे. मैं इस बात को केवल इसलिए लिख रही हूं, क्योंकि कुछ अजनबी लोग मुझे एग्रेसिवली समझाने की कोशिश कर रहे हैं मैं बेवकूफ हूं, 'इसे करना चाहिए', 'यह मेरा पहला करवा चौथ है'. आपका धन्यवाद. आगे बढ़िए?'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर का शादी के बाद इस साल पहला करवा चौथ है. लेकिन करवा चौथ के व्रत से पहले ही रिया ने यह बताया दिया है कि वो और उनके पति करण बूलानी इन सब चीजों में यकीन नहीं रखते हैं. इसलिए वो करवा चौथ का व्रत भी नहीं रखेंगी. रिया ने एक पोस्ट शेयर करके उन तमाम लोगों को करारा जवाब दिया है, जो उन्हें व्रत रखने की सलाह दे रहे हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












