
Kartik Aaryan ने लड़की को किया प्रैंक कॉल, एक्टर की क्यूटनेस पर आया फैंस का दिल
AajTak
वीडियो में कार्तिक सिंबायोसिस कॉलेज के बाहर फैंस से घिरे दिखाई दिए. इसी भीड़ में उन्होंने एक प्रैंक किया. उन्होंने अपने फैन के फोन से उनकी एक दोस्त को कॉल किया. वे अपने फैन 'यश' के नाम से लड़की को प्रैंक कॉल करते हैं और अपनी लोकेशन बताते हैं.
फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय से दिल जीतने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन की मस्ती भी लोगों को काफी पसंद है. लॉकडाउन में उनके मजेदार वीडियोज ने फैंस को खूब हंसाया था. वे सेट पर भी अपनी मस्ती के लिए मशहूर हैं. अब एक्टर का एक वीडियो वायारल हो रहा है जिसमें कार्तिक एक फैन की दोस्त को प्रैंक कॉल करते नजर आ रहे हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












