
Karnataka Rajya Sabha Election 2022 LIVE: सीतारमण समेत ये 6 उम्मीदवार मैदान में, किसी के पास नहीं जीतने लायक नंबर
AajTak
Karnataka Rajya Sabha Chunav 2022: कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय है. यहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ जेडीएस भी दौड़ में है.
Karnataka Rajya Sabha Election 2022 Live Updates: कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है. यहां तीनों ही पार्टी (बीजेपी, कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर)) के पास अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए ठीक-ठीक नंबर नहीं हैं. यहां कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें बीजेपी की तरफ से निर्मला सीतारमण, जग्गेश, लहर सिंह शामिल हैं. वहीं कांग्रेस ने जयराम रमेश, मंसूर अली खान का नाम है. वहीं JD(S) ने कुपेंद्र रेड्डी को उतारा है.
राज्यसभा चुनाव की सभी LIVE अपडेट्स के लिए क्लिक करें
कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सदस्य हैं. ऐसे में कांग्रेस के पास 70 विधायक हैं तो बीजेपी के पास 120 विधायक हैं. वहीं, बीएसपी के एक विधायक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी बीजेपी के साथ है और इस लिहाज से बीजेपी के पास 122 विधायक हैं. वहीं, जेडीएस के पास 32 विधायक हैं.
कर्नाटक में राज्यसभा के एक उम्मीदवार को जीत हासिल करने के लिए 45 वोटों की जरूरत है. इस लिहाज से बीजेपी 2 सीटें आसानी से जीत सकती है और कांग्रेस की एक सीट पक्की है. ऐसे में चौथी सीट के लिए कांग्रेस, जेडीएस और बीजेपी के बीच फाइट है.
कांग्रेस के एक उम्मीदवार जयराम रमेश की जीत के बाद उसके पास 25 वोट अतरिक्त बचेंगे और उसे 20 और वोटों की जरूरत होगी. वहीं, बीजेपी के 2 राज्यसभा सीटें जीतने के बाद उसके पास 32 वोट बचेंगे और उसे तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए 13 वोटों की जरूरत है. जेडीएस को अपने एक उम्मीदवार को जिताने के लिए 13 वोटों की जरूरत है. ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच क्रॉस वोटिंग के लिए शह-मात का खेल है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










