
Karnataka Election: BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट, जगदीश शेट्टार की सीट से इन्हें बनाया उम्मीदवार
AajTak
BJP ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 10 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की. आज जारी की गई लिस्ट में हुबली-धारवाड़-मध्य से पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार चुनाव लड़ना चाह रहे थे. पार्टी ने इस सीट से अपने प्रदेश महासचिव महेश तेंगिनाकाई को उम्मीदवार बनाया है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 10 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की. पार्टी ने अपने अनुभवी नेता अरविंद लिंबावली को महादेवपुरा सीट से हटाकर उनकी जगह उनकी पत्नी मंजुला अरविंद लिंबावली को मैदान में उतारा है. कांग्रेस के संपर्क में होने की अफवाहों के बीच 2008 से इस सीट से विधायक रहे अरविंद लिंबावली को बीजेपी ने टिकट देने का ऑफर किया था.
महादेवपुरा पिछले साल तब सुर्खियों में आया था जब भारी बारिश के कारण इस निर्वाचन क्षेत्र के कई इलाके पानी में डूब गए थे. यहां कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों और हाउसिंग सोसाइटी का भी घर है.
आज जारी की गई लिस्ट में हुबली-धारवाड़-मध्य से पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार चुनाव लड़ना चाह रहे थे. पार्टी ने इस सीट से अपने प्रदेश महासचिव महेश तेंगिनाकाई का ऐलान किया है. भाजपा ने हाल ही में दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों और पहली लिस्ट में 189 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. कर्नाटक में 10 मई को एक चरण में मतदान होगा.
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 16 नए चेहरों को मैदान में उतारा है. पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट सूची शनिवार को जारी की थी.
'बीजेपी कर्नाटक में शत प्रतिशत सत्ता में आएगी' कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि भाजपा शत प्रतिशत सत्ता में आएगी. और जिन्होंने पार्टी छोड़ दी उन लोगों की परवाह किसी को नहीं करनी चाहिए. सीएम ने कहा कि कमल उन विधानसभा क्षेत्रों में भी खिलेगा जहां नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'अन्न भाग्य' योजना के लिए चावल दिए. चावल मोदी के थे तो बोरा सिद्धारमैया का. किसने 2013 में प्रति परिवार 30 किलो चावल को घटाकर 5 किलो कर दिया? जब चुनावों की घोषणा हुई तो चावल का कोटा बढ़ाकर 7 किलो कर दिया गया. 'अन्ना भाग्य' पर खर्च किया गया पैसा भारत सरकार का था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










