
Karnataka: कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर NIA का छापा, बेटे का ISIS से है लिंक?
Zee News
एनआईए (NIA) ने आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े मामले में कांग्रेस (Congress) के दिवंगत नेता बीएम इदिनब्बा के घर पर छापा मारा है. एजेंसी नेता के बेटे और बहू से पूछताछ कर रही है.
मंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress) के वरिष्ठ नेता और विधायक (MLA) रहे स्व. बीएम इदिनब्बा (B.M. Idinabba) के घर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने छापा मारा है. छापेमारी की यह कार्रवाई बुधवार की सुबह पुलिस उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में की गई है. एजेंसी ने यह कार्रवाई दिवंगत नेता के बेटे बीएम बाशा के आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से कनेक्शन होने के आरोपों के चलते की है. NIA raids late Congress leader BM Idinabba's residence in Mangaluru, Dakshina Kannada district in Karnataka. NIA is questioning his son and daughter-in-law in connection with an ISIS case. The raids are ongoing since morning: National Investigation Agency (NIA) कांग्रेस नेता के बेटे बीएम बाशा का कर्नाटक में रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार है. बाशा और उनका परिवार मंगलुरू के मस्तीकट्टे इलाके में रहता है. इसी घर पर एनआईए की 20 सदस्यीय टीन ने छापा मारा है. कहा जा रहा है कि परिवार के कुछ सदस्यों का जम्मू-कश्मीर के युवाओं के साथ संबंध है, जो कि आतंकवादी संगठनों से जुड़े हुए हैं. फिलहाल एजेंसी बाशा और उनकी पत्नी से पूछताछ कर रही है. खबरों के मुताबिक बाशा के परिवार के सदस्यों ने ISIS से संबंधित Youtube चैनलों को सब्सक्राइब भी किया हुआ था. — ANI (@ANI)More Related News
