
Karn Kavach System: क्या है कर्ण कवच सिस्टम? जो तैयार करेगा भारत का फ्यूचर सोल्जर, जिसे भेद पाना दुश्मन के लिए नहीं होगा मुमकिन
AajTak
भारतीय सैनिक भविष्य में कर्ण के कवच जैसी सुरक्षा और हथियारों से लैस होंगे. यह कवच अभेद्य होगा. गुजरात में चल रहे डिफेंस एक्सपो में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस कर्ण कवच सिस्टम को देखा. जानिए इस सिस्टम में हमारे जवानों के लिए किस तरह की सुरक्षा, संचार प्रणाली और हथियार लगाए गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस एक्सपो में जिस कर्ण कवच सिस्टम (Karn Kavach System) का रिव्यू किया, वो भारत के फ्यूचर सोल्जर यानी भविष्य के सैनिकों की सुरक्षा ढाल होगी. कर्ण की तरह घातक हथियार होंगे. कवच होगा. रात में, अंधेरे में, धुंध में देखने के लिए खास तरह के यंत्र होंगे. इस कर्ण कवच में सबसे खास बात है सुरक्षा और हमला करने के लिए घातक हथियार. असॉल्ट राइफलों में होलोग्राफिक और रिफलेक्स साइट्स होंगी, जो हेलमेट पर लगे दूरबीन के साथ जुड़ी होंगी. यानी जवान 360 डिग्री में कहीं भी देख सकता है.
कर्ण कवच सिस्टम में मल्टी मोड हैंड ग्रैनेड लैस होंगे. यानी ये ग्रैनेड भी स्वदेशी कंपनी से लिए जाएंगे. संचार के लिए स्विच एमपीआरए कम्यूनिकेशन सिस्टम होगा. जो छोटी दूरी के लिए मैसेज भेजने का काम करेगा. आइए सबसे पहले जानते हैं कि इसमें किस-किस तरह की प्रणालियां और हथियार लगे हैं.
स्वदेशी असॉल्ट राइफल AK-203... एके-203 असॉल्ट राइफल एके सीरीज की अत्याधुनिक घातक राइफल है. इसे इंडो-रसिया राइफल्स प्रा. लिमि. (IRRPL) बना रही है. एके-203 इंसास से ज्यादा घातक और चलाने में आसान है. यह छोटी, हल्की और घातक है. AK-203 का वजन 3.8 KG है. एके-203 705 मिमी लंबी है. वजन और लंबाई कम होने पर राइफल को लंबे समय तक ढोया जा सकता है. इससे जवान थकते कम हैं. हैंडलिंग आसान होती है.
एके-203 में 7.62x39mm की बुलेट्स लगती हैं, जो ज्यादा घातक होती हैं. इसकी रेंज 800 मीटर है. यानी काफी दूर से दुश्मन को ढेर कर सकते हैं. AK-203 सेमी-ऑटोमैटिक या ऑटोमैटिक मोड में चलती है. यह एक मिनट में 600 गोलियां दागती है. इसमें 30 राउंड की बॉक्स मैगजीन लगती है. यह गैस ऑपरेटेड, रोटेटिंग बोल्ट तकनीक पर काम करती हैं. AK-203 पर एडजस्टबल आयरन साइट है, इसके अलावा पिकैटिनी रेल लगी है, यानी आप दुनिया के किसी भी तरह के दूरबीन या माउंट को इस बंदूक पर लगा सकते हैं. यानी जितना ताकतवर माउंट उतना घातक हमला.
सिग-716i सेमी ऑटोमैटिक राइफल... सिग-सॉर 716आई सेमी-ऑटोमैटिक राइफल है. इसमें 7.62x51mm की गोलियां लगती है. यानी एके-203 राइफल की गोलियों जैसी घातक बुलेट्स. ये राइफल 2020 में दुनिया दस सर्वश्रेष्ठ AR-10 राइफल्स की सूची में थी. इसमें शॉर्ट स्ट्रोक पिस्टन और रोटेटिंग बोल्ट तकनीक है. इसकी फायरिंग रेंज 500 मीटर है. इसमें 10, 20, 30 राउंड की बॉक्स मैगजीन लगती है. एके-203 की तरह ही उसमें आयरन साइट्स लगाए जा सकते हैं. इसमें भी पिकैटिनी रेल लगी है यानी दुनिया के किसी भी तरह के दूरबीन या माउंट लगाए जा सकते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



