
Kareena Kapoor ने फैंस को मिलवाया अपने 'चांद' से, फोटोज में देखें कौन हैं वो?
AajTak
करीना कपूर की जिंदगी में उनके ये तीन चांद हैं पति सैफ अली खान और दोनों बेटे तैमूर और जेह. करीना ने पहली फोटो में पटौदी पैलेस से नजर आ रहे चांद की फोटो शेयर कर लिखा- चांद सीरीज. इस तस्वीर में आसमान में नजर आ रहे चांद को साफ तौर पर देखा जा सकता है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी फैमिली के साथ पटौदी पैलेस में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर फोटोज की सीरीज शेयर कर बताया कि उनके चांद कौन हैं? करीना की जिंदगी में एक नहीं बल्कि 3 चांद हैं. इससे पहले कि आप अपने दिमाग पर ज्यादा जोर दें, हम आपको बताते हैं करीना कपूर और उनके चांद के बारे में.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












