
Kanpur: मां-बाप की हत्या, घर में ही सो रहे बेटा-बेटी को नहीं लगी भनक
AajTak
आर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर हुए बुजुर्ग और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई है. उनके दो बेटे और एक बेटी है. सभी एक साथ अपने दो मंजिला मकान रहते थे. जब वारदात हुई, उस वक्त बेटा और बेटी घर में ही सो रहे थे.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर पति और उनकी पत्नी की घर में ही घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. हैरानी की बात है कि हत्या के समय बेटा-बेटी सब घर में ही सोते रहे थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बेटे ने अपने ससुराल वालों पर मां-बाप की हत्या का आरोप लगाया है. कानपुर के बर्रा इलाके में रहने वाले मुन्ना लाल, आर्डिनेंस फैक्ट्री में फायर विभाग से रिटायर हुए थे. उनके दो बेटे और एक बेटी है. सभी एक साथ अपने दो मंजिला मकान रहते थे. बीती रात 12 बजे के बाद मुन्ना लाल और उनकी पत्नी राजदेवी की घर में हत्या कर दी गई, जबकि बेटा और बेटी घर में ही सोते रहे.
मुन्नालाल के बेटे अनूप का आरोप है कि रात में बहन आकांक्षा ने आकर मम्मी-पापा की हत्या की सूचना दी थी, पत्नी सोनिका से विवाद चल रहा था, मेरी पत्नी के घरवाले 50 लाख की मांग कर रहे थे, उनको बहन ने रात में देखा भी था. अनूप ने साले मयंक पर हत्या का आरोप लगाया है. इसके आलावा उसने क्षेत्र के समोसे वाले पर भी आरोप लगाया है.
हत्या की खबर पाकर मौके पर सैकड़ों लोग पहुंच गए. थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंच गई. इस मामले में ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद कुलकर्णी का कहना है कि पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या हुई है, अभी परिजनों ने बेटे के साले के खिलाफ आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










