
Kanpur: पोर्न वीडियो दिखाकर दो सगे भाई करते थे सौतेली बहन से रेप, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
AajTak
कानपुर में पुलिस ने दो सगे भाइयों को सौतेली नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है. दोनों ने नाबालिग का वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल करते थे. जांच के दौरान पीड़िता के सौतेले माता-पिता उसे यतीमखाने से गोद लेने के दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए. फिलहाल दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा.
यूपी के कानपुर में दो सगे भाइयों द्वारा सौतेली बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता नाबालिग है और उसकी उम्र महज 16 साल है. मामले में मंगलवार देर रात पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि दोनों भाइयों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया था. उसे बदनाम करने की धमकी देकर लगातार रेप कर रहे थे.
मामले को लेकर जब पुलिस ने जांच की तब खुलासा हुआ की आरोपियों के मां-बाप ने पीड़िता को अवैध तरीके से 2013 में यतीमखाना से गोद लिया था. जिसके चलते वे लोग गोदनामा संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सके. फिलहाल, दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा.
बांदा की रहने वाली है पीड़िता जांच के दौरान पता चला की पीड़िता बांदा की रहने वाली है. साल 2013 में उसकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद पिता ने तीन बेटियों को उनके ननिहाल छोड़ दिया था. लेकिन ननिहाल वालों ने भी तीनों बेटियों को बांदा के यतीमखाना में डाल दिया. इसके बाद यतीमखाना की संरक्षिका ने साल 2013 में कानपुर नाला रोड के पास रहने वाले कारोबारी महबूब अली और उनकी पत्नी शाहजहां बेगम को अवैध तरीके से एक बच्ची को गोद दे दिया
यतीमखाना में दी झूठी जानकारी जब पीड़िता के साथ हुए रेपकांड की बात घर में खुली तो 2019 में वापस नाबालिग पीड़िता को यतीमखाना में डाल दिया. इतना ही नहीं यतीमखाना में गलत जानकारी दी गई कि उसके पिता जिंदा नहीं है, जिसके चलते उसे यतीमखाना में आसानी से रख लिया गया.
12 अगस्त को पीड़िता ने काटी हाथ की नस पीड़िता तब से ही यतीमखाना में रह रही थी. 14 अगस्त की रात को उसने हाथ की नस काट ली. उसे उर्सला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. मामला पुलिस तक पहुंचा, तो उसके साथ हुए दुष्कर्म का मामले का खुलासा हुआ. आपको बता दें कि पीड़िता ने अपने साथ हुए घिनोनी हरकत का एक वीडियो भी जारी किया था. इसमें किशोरी ने बताया कि उसके साथ किस तरह दुष्कर्म किया जाता था.
दोनों भाई देते थे धमकी पीड़िता ने बताया कि महबूब अली के दोनों लड़के साउद और दाऊद उसके साथ गलत हरकत करते थे. छोटे वाले भाई दाऊद ने ही उसका वीडियो बनाया था. जब उसने कहा कि वह सब कुछ मां को बताएगी तो दोनों भाई कहते थे, ''तुम ही फंसोगी. क्योंकि हम तो मम्मी के सगे बेटे हैं. तुम सौतेली हो.'' पीड़िता ने फिर पूरी बात स्कूल में जाकर बता दी, जिसके बाद उसे वापस यतीमखाने में डालने का फैसला लिया गया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



