
Kal Ka Rashifal 23 Feb: सोमवार को कन्या राशि के लिए लाभ के योग! इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, जानें कल का राशिफल
ABP News
Kal Ka Rashifal: 23 फरवरी 2026 का राशिफल सभी राशियों के लिए खास रहेगा. मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन धन, करियर, शिक्षा और प्यार के मामले में कैसा रहने वाला है? पढ़ें कल का राशिफल.
Horoscope Tomorrow 23 February 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, 23 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं कल का राशिफल.
मेष राशिव्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा. उनकी कुछ व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं. परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लिया जाएगा,जिसमें आपको बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी. घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह मिलने आ सकते हैं. जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे.
वृषभ राशिआज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. लेकिन कार्यक्षेत्र के कुछ योजनाओं के लटकने के कारण आप थोड़ा तनाव में रहेंगे. जीवनसाथी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा. विद्यार्थी खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं,जिसमें वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. आपको किसी पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है.
मिथुन राशिरोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आपको अपने शरीर से आलस्य को दूर भगाना होगा,नहीं तो आप कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं. यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी,लेकिन आपको कोई नुकसान उठाने से बचना होगा नहीं तो इसका आपको लाभ नहीं मिलेगा.

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












