
Jyeshtha Purnima 2025: कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Jyeshtha Purnima 2025: ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा सबसे पवित्र और शुभ मानी जाती है. इस बार वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत 11 जून को रखा जाएगा. इस दिन स्नान-दान करना सबसे फलदायी भी माना जाता है. साथ ही इस दिन वट वृक्ष की पूजा भी की जाती है.
Jyeshtha Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-धर्म करने की परंपरा है. आज ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जा रही है. ज्येष्ठ माह में पड़ने वाली इस पूर्णिमा का खास महत्व है. मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन व्रत और दान से पितरों का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन से विशेष रूप से भगवान शंकर और विष्णु की पूजा की जाती है. साथ ही, इस दिन वट सावित्री पूर्णिमा का भी व्रत रखा जाता है.
ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Jyeshtha Purnima 2025 Shubh Muhurat)
ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 जून यानी कल सुबह 8 बजकर 05 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 11 जून को सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर होगा. इस दिन पूर्णिमा का चांद रात 10 बजकर 50 मिनट पर निकलेगा. उदयातिथि के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा 11 जून को ही मनाई जाएगी.
स्नान दान का मुहूर्त- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सुबह 4 बजकर 02 मिनट से लेकर 4 बजकर 42 मिनट तक स्नान और दान किया जाएगा.
ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत पूजन विधि (Jyeshtha Pujan Vidhi)
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान, ध्यान और पुण्य कर्म का विशेष महत्व है. आज के दिन व्रत और पूजा-पाठ से विवाह में आ रही दिक्कतें भी दूर होती हैं. आज के दिन श्वेत वस्त्र धारण कर भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए. इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना भी शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी वास करती हैं. इस दिन चंद्रमा की पूजा का भी विधान है. चंद्र देव को दूध से अर्घ्य देने से जीवन में आ रही हर समस्या दूर हो जाती है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












