
Justice League एक्टर Ezra Miller पर कपल का आरोप, बेडरूम में घुसे, दी जान से मारने की धमकी
AajTak
डीसी की फिल्मों के सुपरहीरो फ्लैश का किरदार निभाने वाले एज्रा मिलर एक बार फिर विवादों एक घेरे में हैं. हवाई के एक कपल ने एज्रा पर उनके घर में घुसने और धमकाने का आरोप लगाया है. इससे पहले सोमवार को एज्रा मिलर को पुलिस ने बार में लड़ाई करने के लिए गिरफ्तार किया था.
डीसी फिल्मों के सुपरहीरो फ्लैश और हॉलीवुड एक्टर एज्रा मिलर इन दिनों विवादों में फंसे हुए हैं. हवाई में गिरफ्तार होने के बाद अब एज्रा पर एक और आरोप लग गया है. हवाई के एक कपल का कहना है कि एज्रा मिलर ने उनके बेडरूम में घुसकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. एज्रा मिलर के खिलाफ कपल ने टेम्पररी रेस्ट्रेनिंग आर्डर फाइल करवाया था.
एज्रा मिलर पर लगे आरोप
इस शिकायत में शख्स ने दावा किया है कि एज्रा मिलर उनके बेडरूम में घुस गए थे और उन्हें धमकी भी दी थी. शख्स ने बताया कि एज्रा मिलर ने उन्हें कहा था कि 'मैं तुम्हें और तुम्हारी बीवी को गाड़ दूंगा.' खबर के मुताबिक, एज्रा मिलर के खिलाफ जारी कोर्ट आर्डर में यह भी लिखा है कि मिलर ने कपल का पर्सनल सामान जैसे वॉलेट और पासपोर्ट को भी चोरी किया है.
इस डॉक्यूमेंट में लिखा है कि 'आरोपी फेमस और अमीर है. ऐसे में उसके लिए हथियारों को खरीदना आसान है. साथ ही लोगों को याचिकाकर्ता को परेशान करने भेजना भी उसके लिए आसान है.' एज्रा मिलर कथित रूप से शिकायत करने वाले कपल के हवाई स्थित हॉस्टल में रह रहे थे.
Rupali Ganguly से Gaurav Khanna तक: एक्टिंग ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं ये टीवी स्टार्स
सोमवार को हुए थे गिरफ्तार

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












