
Juhi Chawla संग Sunny Deol का रोमांस, देखकर रो पड़े बेटे करण देओल
AajTak
सुपरस्टार सनी देओल अपने बड़े बेटे करण देओल संग टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे. इस वीकेंड यह सभी साथ में मिलकर मस्ती-मजाक करते दिखाई देंगे. सोशल मीडिया पर शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है.
बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल अपने बड़े बेटे करण देओल संग टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे. इस वीकेंड यह सभी साथ में मिलकर मस्ती-मजाक करते दिखाई देंगे. सोशल मीडिया पर शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सनी उस समय को याद करते नजर आ रहे हैं, जब करण अपने पिता को जूही चावला संग रोमांस करते देख इमोशनल हो गए थे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












