
JK में श्रद्धा जैसा कांड... होली पर जम्मू गई थी डॉक्टर सुमेधा, बॉयफ्रेंड जौहर ने उतारा मौत के घाट
AajTak
महिला डॉक्टर डॉ. सुमेधा शर्मा की उसके मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने महमूद गनई कथित तौर पर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के लिए किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू का इस्तेमाल किया गया. आरोपी ने खुद भी खुदकुशी करने का प्रयास किया, जिसमें वह घायल हो गया है. फिलहाल उसे जम्मू के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
जम्मू में हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला डॉक्टर को उसके बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने का भी प्रयास किया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है. साथ ही केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
महिला डॉक्टर की पहचान डॉ. सुमेधा शर्मा पुत्री कमल किशोर शर्मा निवासी तालाब तिल्लो (जम्मू) के रूप में हुई है. जबकि आरोपी की पहचान डोडा जिले के भद्रवाह निवासी जौहर गनई पुत्र महमूद गनई के रूप में हुई है. आरोपी का परिवार वर्तमान में पंपोश कॉलोनी में रहता है.
इस घटना का पता तब चला जब आरोपी के एक रिश्तेदार ने पुलिस को सूचित किया. दरअसल, पुलिस को बताया कि गया कि जौहर गनई ने एक फेसबुक पर पोस्ट लिखा है कि वह कुछ निजी कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है.
सूचना मिलने के बाद पुलिस जम्मू के जानीपुर स्थित जौहर के घर गई. घर का गेट बाहर से बंद था. पुलिस घर में घुसी, जहां महिला डॉक्टर सुमेधा का शव खून से लथपथ पड़ा मिला, जबकि आरोपी के पेट में गंभीर चोट के निशान थे. पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया. आरोपी शख्स की हालत गंभीर है और सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
जौहर और सुमेधा एक ही कॉलेज से पढ़े

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










