Jio-Vi को टक्कर देने के लिए Airtel ने लॉन्च किया नया प्लान, रोज 1.5 GB डेटा के साथ दूसरे कई बेनिफिट्स
AajTak
Airtel ने 666 रुपये वाला नया Prepaid Plan पेश किया है. इस नए Prepaid Plan में डेली 1.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 77 दिन की है. इसमें डेटा के अलावा कॉल और SMS बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं.

इसको TelecomTalk ने रिपोर्ट किया है. हाल ही में Airtel और दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अपने प्रीपेड प्लान को महंगा किया था. अब Airtel ने प्लान महंगा करने के बाद 700 रुपये के अंदर 666 रुपये वाला नया प्लान पेश किया है.
Airtel सब्सक्राइबर्स को इस प्लान में 77 दिन की वैलिडिटी दी जाती है. इसमें डेली 1.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. हाई-स्पीड डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद ब्राउजिंग स्पीड को कम करके 64kbps कर दी जाती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.