
Jio का 5G स्मार्टफोन और JioBook लैपटॉप, क्या हैं कंपनी से उम्मीदें
AajTak
Reliance Jio नया स्मार्टफोन और लैपटॉप लॉन्च कर सकता है. हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है.
Jio अपना पहला 5G स्मार्टफोन और सस्ता लैपटॉप JioBook को लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस साल होने वाले Annual General Meeting (AGM) में इसे पेश कर सकती है. कहा जा रहा है कि Jio का 5G स्मार्टफोन कंपनी ने गूगल के साथ मिलकर बनाया है. इसमें एंड्रॉयड बेस्ड JioOS या Android Go ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है. आपको बता दें कि Android Go गूगल का लाइटवेट ऑपरेटिंग सिस्टम है. इसे एंट्री-लेवल हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन में यूज किया जाता है. Jio के सस्ते लैपटॉप JioBook को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. TelecomTalk की एक रिपोर्ट के अनुसार Reliance Jio और गूगल कंपनी के 5G फोन में एंड्रॉयड वर्जन को लेकर चर्चा कर रहे हैं. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि स्मार्टफोन के लिए Reliance Jio एंड्रॉयड बेस्ड JioOS पर भी काम कर रहा है. ये फोन एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ सकता है. इस वजह से इसकी कीमत काफी कम रहने वाली है. Jio के सस्ते 5G स्मार्टफोन के आने के बाद दूसरी कंपनियां भी सस्ते 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












