
Jharkhand: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, बकरी चराने गए थे जंगल
AajTak
गढ़वा जिले में तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. दोनों बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
झारखंड के गढ़वा जिले में तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक्कठी हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा बच्चों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना रंका थाना क्षेत्र के लुकुमबार गांव की है. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे बकरी चराने गांव के जंगल की ओर गए थे. खेत में मनरेगा के तहत तालाब खोदा गया था, जो अधूरा था. पानी देख दोनों बच्चे नहाने के लिए चले गए. लेकिन तालाब में गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों बच्चे डूब गए और दोनों की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- BEGUSARAI: बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए दो दोस्तों की मौत, एक की पिछले साल हुई थी शादी
'तालाब में नहाने के दौरान बच्चों की हुई मौत'
स्थानीय ग्रामीण उमेश यादव ने बताया की दोनों बच्चे बकरी चराने गए थे, लेकिन तालाब में नहाने के दौरान उनकी मौत हो गई.
मामले में पुलिस ने कही ये बात पुलिस का कहना है कि तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. दोनों बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










