
Jharkhand: ट्रेन से टकराकर हाथी की मौत, जंगल से भटककर पहुंचा था रेलवे ट्रैक के पास
AajTak
जमशेदपुर में ट्रेन से टकराकर एक हाथी की मौत हो गई. बताया जाता है कि हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था. तभी एक हाथी हावड़ा-हटिया-रांची एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. हाथी की मौत के बाद उसके झुंड के अन्य हाथी काफी जोर-जोर से चिग्घाड़ने लगे. इससे आसपास के लोग डर गए थे.
दक्षिण पूर्वी रेलवे के मुरी डिविजन अंतर्गत ईचाडीह और लेटेमदा स्टेशन के बीच बीच हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था. इसी बीच एक हाथी हावड़ा-हटिया-रांची एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. हाथी के जोरदार टक्कर से लोहे का पुल भी बेंड हो गया. साथ ही 25 हजार वोल्ट की तारे टूट गई. इससे ट्रेन परिचालन भी बाधित रहा.
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 3 बजकर 30 मिनट के आसपास हाथी का झुंड ट्रेन से टकराया था. बताया जाता है कि दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी व पुरुलिया जिला के अयोध्या पहाड़ की ओर से गजराज का झुंड भोजन और पानी की तलाश में भटक कर कुछ दिनों से चांडिल वन्य क्षेत्र के लावा, आंडा सीमा गांव के छोटे पलास की जंगल में आश्रय लिये हुए था.
भोजन की तलाश में इधर-उधर भटक रहा हाथियों का झुंड लेटेमदा ओर ईचाडीह की और भोजन की खोज में रेलवे ट्रैक पार करने के ट्रेन की चपेट में आ गया. एक हाथी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत के बाद उसके दूसरे साथी काफी जोर से चिघाड़ने लगे. इस कारण आसपास के दर्जनों गांव के लोग भयभीत हो गए. ट्रेन से हाथी के कटने की सूचना मिलते लोग वहां पहुंचने लगे.
घटना की सूचना मिलने पर चांडिल वन क्षेत्र के पदाधिकारी और वन कर्मी घटना स्थल पहुंचे. इसके बाद काफी मशक्कत से रेलवे ट्रैक से हाथी के शव को हटाया गया. हाथी के पंचनामा के लिए डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया. जंगल में असुरक्षा और भोजन पानी की दिक्कत के कारण वन्य जीव इधर-उधर भाग रहे हैं. यही कारण है कि एक हाथी ने ट्रेन से टकराकर अपनी जान गंवा दी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



