
JDU के नए पोस्टर में अकेले नीतीश, ललन सिंह गायब... दिल्ली बैठक से पहले बड़ा संकेत
AajTak
दिल्ली में जेडीयू की मीटिंग से पहले पार्टी कार्यालय पर जो पोस्टर लगाया गया है, उसमें सिर्फ नीतीश कुमार ही दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्टर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की फोटो गायब है. पहले से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मीटिंग में ललन सिंह से इस्तीफा लिया जाएगा.
दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है. इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली आ रहे हैं. इससे पहले जेडीयू दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाया गया है, जिसमें केवल नीतीश कुमार ही दिखाई दे रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की फोटो गायब है. पार्टी मीटिंग से पहले ये पोस्टर बड़ा संकेत देता हुए दिखाई दे रहा है. इस पोस्टर में लिखा है- प्रदेश ने पहचाना, अब देश भी पहचानेगा.
ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर बीते 2-3 दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार, ललन सिंह से नाराज हैं और इसकी वजह है ललन और लालू यादव के बीच बढ़ती हुई नजदीकियां. इसलिए कहा जा रहा है कि ललन से नाराज नीतीश उनका इस्तीफा ले सकते हैं.
इसके अलावा ऐसा भी संकेत है कि नीतीश कुमार, ललन सिंह को इंडिया गठबंधन में कोई रोल दे सकते हैं. इसलिए उनसे ये इस्तीफा लिया जा रहा है. हालांकि जेडीयू की ओर से बार-बार ऐसी खबरों का खंडन किया गया है.
ललन सिंह पर हुआ सवाल, नीतीश कुमार ने सामान्य बैठक बताकर सवालों से झाड़ा पल्ला
नीतीश कुमार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं. इससे पटना में जब नीतीश से मीडिया ने ललन सिंह को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने सभी सवाल टाल दिए. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष बनने से इनकार किया और कहा कि दिल्ली यात्रा नियमित है. पार्टी बैठक को लेकर उन्होंने कहा ये NORMAL बैठक है जो हर साल होती है. मीटिंग की परंपरा है. कुछ खास नहीं है.
तब BJP से नजदीकी पर आरसीपी नपे, अब RJD को लेकर ललन पर लाल नीतीश! ये 7 अपने हो गए बेगाने

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




