
Jawan Song Zinda Banda Release: जिंदा नजर आना जरूरी है, 'जवान' का नया गाना रिलीज, जमकर नाचे शाहरुख
AajTak
'पठान' के बाद शाहरुख की फिल्म 'जवान' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है. इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए लोग बेहद एक्साइटेड रहते हैं. इस बज को बरकरार रखते हुए मेकर्स ने जवान फिल्म का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज किया. गाने में शाहरुख के डायलॉग, शानदार लुक और जानदार डांस ने चाहने वालों के दिलों में खलबली मचा दी है.
''उसूलों पर जहां आंच आए वहां टकराना जरूरी है...बंदा जिंदा है तो, जिंदा नजर आना जरूरी है! बंदा हो तो जिंदा हो...'' इस लाइन के साथ शुरुआत कर ही शाहरुख खान ने 'जवान' के 'जिंदा बंदा' गाने में जान डाल दी है. जोरदार डांस...धमाकेदार लिरिक्स...एकदम साउथ वाली फील के साथ एटली ने भी अपने सिग्नेचर स्टाइल को पेश कर दिया है.
जवान का गाना रिलीज
'पठान' के बाद शाहरुख की फिल्म 'जवान' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है. इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए लोग बेहद एक्साइटेड रहते हैं. इस बज को बरकरार रखते हुए मेकर्स ने जवान फिल्म का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज किया. गाने में शाहरुख के डायलॉग, शानदार लुक और जानदार डांस ने चाहने वालों के दिलों में खलबली मचा दी है. गाने को रिलीज हुए महज घंटाभर ही हुआ है, और ये लाखों में व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है.
गाने में शाहरुख IPS जवान बने नजर आ रहे हैं. सेटअप पूरा जेल का बनाया गया है, जहां वो फीमेल कैदियों के बीच नाचते-थिरकते नजर आ रहे हैं. इस गाने में साउथ स्टार प्रयामणि और बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की एंट्री होती दिख रही हैं. कैदी बनीं दोनों एक्ट्रेस शाहरुख के साथ ताल से ताल मिला कर ठुमके लगा रही हैं.
यहां देखें गाना...

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












