
Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, BCCI ने किया कन्फर्म
AajTak
भारतीय टीम को दो हफ्ते बाद टी20 वर्ल्ड कप खेलना है. इसमें टीम को अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. वर्ल्ड कप से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि पीठ की चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस बार वर्ल्ड कप नहीं खेल सकेंगे....
Jasprit Bumrah: दो हफ्ते बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. बुमराह लगातार पीठ की चोट से जूझ रहे हैं.
हाल ही में जसप्रीत बुमराह ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज में बुमराह ने दो मैच खेले थे. इसके बाद वह चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गए थे.
बीसीसीआई की उम्मीदों को भी लगा झटका
इसके बाद से ही खबरें आने लगी थीं कि बुमराह वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के अलावा कोच राहुल द्रविड़ को भी उम्मीद थी कि बुमराह आखिरी समय तक ठीक हो सकते हैं.
बीसीसीआई की मेडिकल टीम बुमराह की जांच कर रही थी. मगर अब बीसीसीआई ने ही बयान जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि बुमराह वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे.
NEWS - Jasprit Bumrah ruled out of ICC Men’s T20 World Cup 2022. More details here - https://t.co/H1Stfs3YuE #TeamIndia

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












