
Jaipur: गुलेल लेकर लूट करने निकले थे झपट्टामार, अकेली महिला ने दिखाई बहादुरी तो हो गए नौ-दो ग्यारह
AajTak
Rajasthan News: पहले बाइक सवार 3 बदमाशों ने झपट्टा मार महिला के गले में हाथ डाला लेकिन महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए चलती बाइक से एक बदमाश को सड़क पर औंधे मुंह धड़ाम कर दिया. काफी देर तक झड़प के बाद जब बदमाश सफल नहीं हुआ तो बाकी साथियों की मदद से गुलेल से महिला पर हमला कर वारदात में सफल हो गया.
राजस्थान के जयपुर में बावरिया गैंग के तीन बदमाशों ने अकेला देख एक नारी को घेर क्या लिया, उसने बदमाशों को छठी का दूध याद दिला दिया. पहले बाइक सवार 3 बदमाशों ने झपट्टा मार महिला के गले में हाथ डाला लेकिन महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए चलती बाइक से एक बदमाश को सड़क पर औंधे मुंह धड़ाम कर दिया. काफी देर तक झड़प के बाद जब बदमाश सफल नहीं हुआ तो बाकी साथियों की मदद से गुलेल से महिला पर हमला कर वारदात में सफल हो गया.
घटना जयपुर के मानसरोवर इलाके के भृगु पथ की है. जहां गुरुवार तड़के करीब 5.30 बजे सोनू मीणा नाम की महिला मॉर्निंग वॉक कर रही थी. तभी उसके सामने बाइक सवार 3 बदमाश आ धमके.
इसमें से एक बदमाश बाइक दौड़ा रहा था तो दूसरा हाथ में बाल्टी लिए योजना के तहत प्लानिंग में लगा था लेकिन उसके पीछे तीसरा बदमाश ने टारगेट करते हुए महिला के गले पर झपट्टा मारा. इतने में महिला सोनू मीणा ने मंजरा भांपते हुए अकेले ही तीसरे बंदे को पकड़ बाइक से नीचे पटक दिया.
इसके बाद काफी देर तक सोनू और झपट्टामार के बीच झड़प हुई. इसी बीच सोनू के गले की गोल्ड चेन सड़क पर गिर गई और जब बदमाश उसे लेने में सफल नहीं हुआ तो आखिर में उसने सोनू पर गुलेल से वार कर अपने साथियों के साथ फरार हो गया.
घटना के बाद पीड़िता सोनू मीणा ने मानसरोवर थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल बदमाशों की तलाश में जुट गई.
जानकारी के अनुसार, तीनों बदमाश बावरिया गिरोह से जुड़े हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का आधार पर पहचान कर हिरासत में ले लिया हैं. इसमें से एक बदमाश सप्ताहभर पहले से जेल से छुटकर आया था, जिनसे पुलिस पर पूछताछ कर रही हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










