
J&K सरकार का बड़ा फैसला, बालटाल से अमरनाथ गुफा के लिए 11.60 किमी रोपवे की योजना
AajTak
जम्मू-कश्मीर से हिंदू श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी आई है. सरकार अमरनाथ गुफा तक रोपवे बनाने की तैयारी में है. बालटाल से अमरनाथ गुफा तक 11.60 किमी रोपवे बनाने की योजना है. सरकार ने रोपवे के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की. बालटाल से पवित्र गुफा की ऊंचाई 3,880 मीटर ऊंची है.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी आई है. अब्दुल्ला सरकार ने बताया है कि बालटाल से अमरनाथ गुफा तक 11.60 किलोमीटर लंबे रोपवे के डेवलपमेंट के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए निविदाएं (बोली) आमंत्रित की गई है. रोपवे की मदद से सालाना होने वाली तीर्थ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिलेगी.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री उमर अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद शाहीन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, "पर्वतमाला योजना के तहत रोपवे परियोजनाओं के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और जम्मू-कश्मीर सरकार के बीच 4 अप्रैल, 2022 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं. बालटाल से अमरनाथ गुफा तक 11.60 किलोमीटर लंबे रोपवे के लिए 25 जनवरी, 2025 को एनआईटी के माध्यम से बोलियां आमंत्रित की गई हैं."
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रदेश में चल रहे अन्य रोपवे परियोजनाएं का विवरण भी दिया. मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने बताया कि प्रदेश के विकास के लिए 52 रोपवे परियोजनाओं की एक सूची सरकार द्वारा साझा की गई थी. जिनमें शंकराचार्य मंदिर (श्रीनगर) – 1.05 किमी, भद्रवाह से सेओझधर (डोडा) – 8.80 किमी, सोनमर्ग से थाजिवास ग्लेशियर – 1.60 किमी जैसे परियोजना शामिल हैं.यह भी पढ़ें: 3 जुलाई से होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, 9 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा, जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि रियासी जिले में शिवखोरी मंदिर के लिए 2.12 किमी रोपवे परियोजना टेंडर कोर्ट में लंबित मामले के कारण रद्द कर दिया गया है. सरकार का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देना है. इन रोपवे परियोजनाओं से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को राहत मिलेगी.
2025 में कब होगी अमरनाथ यात्रा?
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी. 9 अगस्त को बाबा बर्फानी की पूजा के बाद यात्रा का समापन हो जाएगा. इस दौरान देश-दुनिया से आए लाखों शिवभक्त बाबा के दरबार पहुंचेंगे और बाबा के चमत्कार के साक्षी बनेंगे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










