
J-K विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणापत्र, बोले- आर्टिकल 370 अब कभी नहीं लौट सकता
AajTak
जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया.
जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया. उन्होंने कहा कि आजादी के समय से हमारी पार्टी के लिए जम्मू कश्मीर का भूभाग महत्वपूर्ण रहा है. हमने इसे जोड़े रखने के लिए अनेक प्रयास किए हैं. उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 इतिहास बन चुकी है, ये कभी लौटकर नहीं आ सकती. क्योंकि यही वो विचारधारा थी जो युवाओं के हाथ में पत्थर थमाती थी. अमित शाह ने कहा कि बातचीत और बम धमाके एक साथ नहीं हो सकते. पाकिस्तान से बातचीत के पक्ष में नहीं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे.
अमित शाह ने कहा कि 1947 से ही जम्मू-कश्मीर हमारे दिल के बहुत करीब रहा है. जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा. उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दल तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त रहे, वे अलगाववाद के लिए जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल का इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. आर्टिकल- 370 की छाया में अलगाववाद पनपा. एक के बाद एक सरकारें अलगाववादियों के आगे झुकती रहीं. आर्टिकल- 370 और 35A अब इतिहास बन चुके हैं. जम्मू-कश्मीर अब विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है.
अमित शाह ने कहा कि 59 नए कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें से 30 कश्मीर में और 29 जम्मू में हैं. जम्मू-कश्मीर में 2 एम्स, आईआईटी, आईआईएम, निफ्ट, यूनानी अस्पताल खोले गए हैं. पिछले 70 सालों में जम्मू-कश्मीर के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए देश के बाकी हिस्सों में जाना पड़ता था, लेकिन अब देश के बाकी हिस्सों से छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर आ रहे हैं.
अमित शाह ने कहा कि हम उमर अब्दुल्ला को गुज्जरों, बकरवालों और पहाड़ियों का आरक्षण छीनने नहीं देंगे. कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था की स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है, अब कोई पत्थरबाजी नहीं हो रही है. हमने कश्मीर घाटी में आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को ध्वस्त कर दिया है.बीजेपी के संकल पत्र की बड़ी बातें अमित शाह ने संकल्प पत्र को लेकर कहा कि जम्मू में तवी रिवर फ्रंट बनाया जाएगा. श्रीनगर में एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा. डल झील का विश्व स्तर पर विकास किया जाएगा. मां सम्मान योजना लेकर आएंगे. उज्ज्वला योजना के तहत 2 सिलेंडर दिए जाएंगे. छात्रों को 10 हजार रुपए कोचिंग फीस दी जाएगी. किश्तवाड़ में आयुष हर्बल पार्क बनेगा. राजौरी को टूरिज्म स्पॉट बनाएंगे. घर की एक महिला को 18 हजार रुपए दिए जाएंगे. कॉलेज छात्रों को हर साल 3 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी.
अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मेट्रो का काम शुरू होगा. किसानों को 10 हजार रुपए सालाना दिया जाएगा. क्षतिग्रस्त मंदिरों का पुनर्निमाण किया जाएगा. IT हब की स्थापना की जाएगी. बुजुर्ग, दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई जाएगी. भूमिहीनों को 5 मरला जमीन दी जाएगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



