
J-K: पहलगाम हमला मामले में दर्ज की गई FIR, सीमा पार बैठे आकाओं के निर्देश पर हुआ अटैक
AajTak
FIR में कहा गया है कि अज्ञात आतंकवादियों ने सीमा पार बैठे आकाओं के निर्देश पर अवैध साधनों से प्राप्त स्वचालित हथियारों से पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम इलाके में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कई भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई. इस हमले से जुड़े सुराग धीर-धीरे सामने आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, अज्ञात आतंकवादियों ने सीमा पार बैठे आकाओं के निर्देश पर स्वचालित हथियारों से पेलगाम में पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की.
यह हमला अवैध हथियारों से किया गया था. प्रयोग में लाए गए सभी हथियार ऑटोमैटिक थे. हमले का मकसद दहशत फैलाना और निर्दोषों की हत्या करना था. पुलिस ने बीएनस, आर्म्स एक्ट और UAPA की धाराओं के तहत औपचारिक FIR (केस संख्या 25/2025) दर्ज की गई है. ASP गुलाम हसन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. पुलिस ने उच्च अधिकारियों को दी पूरी जानकारी दे दी है और स्पेशल रिपोर्ट तैयार की जा रही है.
FIR में क्या है?
दर्ज की गई FIR के अनुसार, "अज्ञात आतंकियों ने सीमा पार बैठे आकाओं के निर्देश पर अवैध तरीकों से प्राप्त स्वचालित हथियारों से पहलगाम इलाके में घूमने आए पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की. उन्होंने पहलगाम इलाके में घूमने आए पर्यटकों को मारने और उनमें डर और दहशत फैलाने के इरादे से अंधाधुंध गोलीबारी की."
एफआईआर के मुताबिक, यह चालू वर्ष में अपनी तरह का छठा का मामला है और पहलगाम इलाके में ऐसा पहला मामला है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










