
J-K: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे दो आतंकी, सुरक्षाबलों ने मार गिराया, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले (Kupwara) में स्थित गुगलधर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ (encounter) हो गई. इसमें दो आतंकवादी मारे गए हैं. सेना ने आतंकियों के पास से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है, और इलाके की तलाशी अभी भी जारी है.
जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले (Kupwara) के गुगलधर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों (terrorists) के बीच जारी मुठभेड़ (encounter) में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है. सेना ने इस ऑपरेशन में आतंकियों के पास से हथियार और अन्य युद्ध से संबंधित सामग्री बरामद की है. सेना के अनुसार, इलाके की तलाशी ली जा रही है और ऑपरेशन अभी भी जारी है.
भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस संबंध में जानकारी शेयर की गई है. ऑपरेशन की शुरुआत तब हुई, जब सुरक्षा बलों को गुगलधर क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली. इस दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया. इसके बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए हैं.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरे इलाके की घेराबंदी की
सेना ने कहा है कि बरामद किए गए हथियार और अन्य सामग्री से स्पष्ट है कि आतंकवादी बड़ी साजिश रच रहे थे. क्षेत्र में अभी सुरक्षा बलों की मौजूदगी बनी हुई है. इलाके की गहन तलाशी जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और आतंकी वहां छिपा न हो. यह मुठभेड़ आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे सुरक्षा बलों के सख्त अभियान का हिस्सा है, जिसमें आतंकियों का सफाया करने और शांति बनाए रखने के लिए लगातार ऑपरेशन किए जा रहे हैं.
घुसपैठ की सूचना पर सुरक्षाबलों ने शुरू किया था अभियान
बता दें कि 4 अक्टूबर 2024 को कुपवाड़ा के गुगलधर में घुसपैठ की कोशिश की सूचना पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. कुछ समय में आतंकियों के साथ गोलीबारी शुरू हो गई. सेना की मुस्तैदी के चलते घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई. फिलहाल ऑपरेशन जारी है और इलाके की तलाशी की जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










