
J-K: आतंकियों के घर 'बुलडोजर' एक्शन पर ऐतराज, पड़ोसियों को पहुंच रहा नुकसान, महबूबा ने की ये अपील
AajTak
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को खिलाफ एक्शन को लेकर अब कश्मीरी नेताओं ने आवाज उठाई है. कश्मीरी नेताओं का दावा है कि आतंकियों के घर ध्वस्त करने की कार्रवाई में पड़ोसियों के घरों को भी नुकसान हो रहा है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कई सक्रिय आतंकियों घरों को ध्वस्त कर दिया है. इसी बीच सक्रिय आतंकवादियों के घरों पर जारी कार्रवाई और इससे पड़ोसियों को हो रहे नुकसान को लेकर कई कश्मीरी नेताओं ने ऐतराज जताया है. जमात-ए-इस्लामी के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'हम भारतीय हैं और इस हमले की निंदा करते हैं.' वहीं, सुरक्षाबलों की टीम ने 9 सक्रिय आतंकवादियों के घरों को जमींदोज कर दिया है. सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए जमात-ए-इस्लामी के वरिष्ठ नेता शमीम थोकर, जस्टिस डेवलपमेंट फ्रंट के संस्थापक का कहना है कि हम भारतीय हैं और पहलगाम हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं, लेकिन टेररिस्ट के घरों को उड़ाने की ये घटना, जिसका असर पड़ोसियों के घरों पर भी पड़ता है.
'डरे हुए हैं बुजुर्ग और बच्चे'
उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई बंद होनी चाहिए, 'मैं पीएम और गृह मंत्री से इसे रोकने की अपील करता हूं, क्योंकि जिस इलाके में ये विस्फोट होते हैं. वहां का पूरा इलाका भयभीत है, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे बहुत डरे हुए हैं.'
पीडीपी नेता और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, हाल ही में पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत सरकार को सावधानी से काम लेना चाहिए और आतंकवादियों और नागरिकों के बीच अंतर करना चाहिए. उसे निर्दोष लोगों, खासकर आतंकवाद का विरोध करने वालों को अलग-थलग नहीं करना चाहिए.
महबूबा ने की सरकार से ये अपील
उन्होंने ये भी कहा कि ऐसी खबरें हैं कि हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आम कश्मीरियों के साथ-साथ आतंकवादियों के घरों को भी ध्वस्त किया गया है. सरकार से अपील है कि वह अधिकारियों को ये निर्देश दे कि वे इस बात का ध्यान रखें कि निर्दोष लोगों को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े, अगर ऐसा होता है तो ये आतंकवादियों को मंसूबों को पूरा करने में मदद करता है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








