
J-K: आतंकवादी छुट्टी पर गए सैनिकों और पुलिसकर्मियों पर कर सकते हैं अटैक, हाई अलर्ट जारी
AajTak
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने सुरक्षा कड़ी कर दी है, जिससे पाकिस्तान में बौखलाहट है. भारतीय सुरक्षा बल व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं और पुलिस को उच्च सुरक्षा अलर्ट पर रखा गया है. सूत्रों के अनुसार, आतंकी सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन बाद पाकिस्तान में बौखलाहट है. सुरक्षाबल आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है. इस बीच जम्म-कश्मीर पुलिस को उच्च सुरक्षा अलर्ट पर रखा गया है. आजतक को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादी अब केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा बलों के जवानों, खास तौर से पुलिस अधिकारियों और स्थानीय सेना/पैरामिलिट्री कर्मियों को निशाना की योजना बना रहे हैं, जो छुट्टियों पर हैं.
सूत्रों के अनुसार, पुलिस कर्मियों और अन्य सुरक्षा बल के कंपियनों को छुट्टियों के दौरान अपने गृह नगर जाने से बचने की सलाह दी गई है. ऐसे पहली भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें छुट्टी पर गए सुरक्षाकर्मियों पर आतंकियों ने हमला किया हो. पुलिसवालों को मौखिक रूप से ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है, खासतौर पर उन्हें जो छुट्टी पर चल रहे हैं.
पहलगाम मामले को लेकर क्या है ताजा अपडेट?
आतंकी हमले के बाद कश्मीर से दिल्ली तक कार्रवाई जारी है, आज तीन समेत कुल नौ आतंकियों के घर जमींदोज कर दिए गए। दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस चौहान से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया है कि 'पहलगाम के साजिशकर्ताओं को कठोर जवाब मिलेगा'.
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले को लेकर चीन ने किया पाकिस्तान की इस मांग का समर्थन, दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील
हमले के पीछे TRF, ISI और पाक सेना की एक गहरी साजिश का खुलासा हुआ है. इसमें ISI चीफ आरसीम मलिक, पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर, ब्रिगेडियर खालिद शहजाद, हाफिज सईद और TRF कमांडर सैफुल्लाह कश्मीरी जैसे नाम शामिल हैं. आतंकियों को स्पष्ट निर्देश था, "उनसे उनका धर्म, उनका मजहब पूछोगे... जो हिंदू निकले उनको मार देना," जिसका मकसद कश्मीर समेत पूरे भारत में सांप्रदायिक नफरत फैलाना और कश्मीरियों को भारत से दूर करना था.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








