
Israel-Palestine War: पाक में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन के दौरान हंगामा, बरसे लाठी-पत्थर, देखें
AajTak
बड़ी खबर इस्लामाबाद से है. पाकिस्तान में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया. लोग सड़कों पर आगजनी कर रहे थे. तभी पुलिस ने उनपर लाठियां बरसा दी. पुलिस को आशंका थी प्रदर्शन के दौरान पाकिसतान सरकार के खिलाफ साजिश हो रही थी. इसलिए लाठियां बरसा दी, लाठियां चली तो पत्थर भी चलें, आग भी लगी.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











