
Israel-Hamas War: इजरायल ने खोली हमास के दावों की पोल, जारी किया वीडियो
AajTak
एक ओर जहां पूरी दुनिया में गाजा के अस्पतालों, स्कूलों और मस्जिदों पर हमला करने को लेकर इजरायल की निंदा हो रही है. वहीं, दूसरी ओर इजरायल ने एक वीडियो जारी कर हमास की करतूत का लाइव वीडियो जारी किया है. इजरायल की सेना को गाजा के एक अस्पताल के पास सुरंग मिली है, जहां हमास के आतंकी स्कूल और अस्पताल की आड़ में छिपकर रह रहे थे.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











