
Israel-Hamas Conflict: इजरायली हमले में मारा गया हमास का एक और कमांडर, अबतक 9 ढेर
AajTak
हमास और इजरायल की जंग का 11 वां दिन और इजरायल की ओर से हमास के आतंकियों को चुन-चुन कर मारने का दौर भी जारी है. इजरायली सेना ने हमास के एक और कमांडर आइमन नोफल को मार गिराया. गाजा पट्टी में सेना ने आज ही के दिन दो कमांडर को मारा है. अबतक इजरायली हमले में हमास के 9 कमांडर ढेर किए जा चुके हैं.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











