
ISF संग गठबंधन पर अभी साफ नहीं तस्वीर, जानें क्यों कांग्रेस की बंगाल रैली में शामिल नहीं हुए थे राहुल गांधी?
AajTak
इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन के मसले पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आमने-सामने हैं. इस बीच बीते रविवार को कोलकाता में हुई कांग्रेस-लेफ्ट की संयुक्त रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ना शामिल होने की वजह भी शामिल आई है.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में रार छिड़ी हुई है. इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन के मसले पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आमने-सामने हैं. इस बीच बीते रविवार को कोलकाता में हुई कांग्रेस-लेफ्ट की संयुक्त रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ना शामिल होने की वजह भी शामिल आई है.गठबंधन पर अभी साफ नहीं है तस्वीर? सूत्रों के मुताबिक, अभी कांग्रेस-लेफ्ट पार्टियों में सीट शेयरिंग पर साफ स्थिति नहीं बनी है इसके अलावा इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन पर भी अभी सबकुछ साफ नहीं है. यही कारण है कि रविवार को कोलकाता की रैली में राहुल गांधी नहीं आए थे. आपको बता दें कि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों की संयुक्त रैली में ISF के अब्बास सिद्दीकी भी मंच पर मौजूद थे. अब्बास सिद्दीकी ने मंच से ही कहा था कि उनका समर्थन लेफ्ट को है, लेकिन कांग्रेस को साथ तब दिया जाएगा जब सीटों में हिस्सेदारी होगी. सूत्रों की मानें, तो अभी गठबंधन को लेकर पार्टियों में चर्चा ही चल रही थी इसी बीच कोलकाता की रैली हो गई. यही कारण रहा कि कांग्रेस महासचिव जितिन प्रसाद ने रविवार को रैली में भाषण नहीं दिया था.गठबंधन के पक्ष में बंगाल कांग्रेस की यूनिट अगर कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व की बात करें तो बंगाल यूनिट ISF के साथ गठबंधन के पक्ष में है. गठबंधन को लेकर बंगाल की कमेटी में अब्दुल मन्नान, अधीर रंजन चौधरी, प्रदीप भट्टाचार्य जैसे बड़े नाम शामिल हैं. बंगाल यूनिट ने केंद्रीय नेतृत्व को ISF के साथ गठबंधन के पक्ष में अपनी राय रख दी है. इसी मसले पर कांग्रेस के अब्दुल मन्नान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी भी लिखी थी. बंगाल यूनिट के मुताबिक, राज्य के मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस पार्टी अपना आधार खो रही है. यही कारण है कि मुस्लिम वोटबैंक को एकजुट करने के लिए ISF जैसे दल के साथ गठबंधन पार्टी की मजबूरी बन गया है. गौरतलब है कि कांग्रेस-ISF के गठबंधन के मसले पर ही बीते दिनों आनंद शर्मा ने सवाल खड़ा किया था. आनंद शर्मा और अधीर रंजन चौधरी के बीच इस मसले पर ट्विटर वॉर भी छिड़ी हुई है.
आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




