
IRCTC के टूर पैकेज में कच्छ और भुज घूमने का मौका, जानें कितने रुपये होंगे खर्च
AajTak
IRCTC ने 6 दिन और 5 रात का एक टूर पैकेज कच्छ और भुज के लिए लॉन्च किया है. इस टूर पैकेज में कई सुविधाएं दी गई हैं, जिसकी मदद से आप अपनी इस यात्रा को बजट के हिसाब से प्लान कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस टूर पैकेज में क्या सुविधाएं मिलेंगी और कितने रुपये खर्च होंगे.
IRCTC आपके लिए 6 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है, अगर आप कच्छ और भुज की यात्रा करना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतर अवसर हो सकता है. बताया जाता है कि कच्छ का रण अपनी व्हाइट सॉल्टी डेजर्ट सैंड के लिए फेमस है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा सॉल्ट डेजर्ट माना जाता है. ये गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच स्थित है. इस दिलचस्प यात्रा में आप कुल 5 रात और 6 दिन का सफर करेंगे.
जानिए कहां से होगी यात्रा की शुरुआत यह यात्रा पुणे से शुरू होकर भुज, कच्छ और धोलावीरा होते हुए फिर से भुज और अंत में पुणे लौटेगी. इस पैकेज की दो प्रस्थान करने की तारीख बताई गई है, जो कि 12 नवंबर और 3 दिसंबर है.
ये है टूर पैकेज की जानकारी
टूर पैकेज की कीमतें यात्रियों की श्रेणी के अनुसार तय की गई हैं. यदि कोई यात्री अकेले यात्रा करना चाहता है यानी सिंगल ऑक्यूपेंसी में, तो पैकेज की कीमत ₹41,900 प्रति व्यक्ति है.
वहीं, डबल ऑक्यूपेंसी यानी दो लोगों के साथ रूम शेयर करने पर प्रति व्यक्ति ₹29,000 का खर्च आएगा, जबकि ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में ₹27,300 प्रति व्यक्ति है. वहीं 5 से 11 वर्ष की उम्र के बच्चे के लिए पैकेज कीमत ₹25,600 है. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










