
Iran-Israel War: ईरान के पास मिसाइलें ज्यादा, तो इजरायल के पास रक्षा कवच... दोनों देशों में कौन ज्यादा ताकतवर?
AajTak
ईरान ने अचानक इजरायल पर हमला कर दिया. ड्रोन और मिसाइलों से कई टारगेट हिट किए. इसके बदले में इजरायल भी हमला करेगा. अब देखना ये है कि इन दोनों देशों की मिलिट्री में कौन सबसे ज्यादा ताकतवर है. आइए जानते हैं दोनों की सैन्य ताकत...
दुनिया के 145 देशों में ताकतवर मिलिट्री के मामले में ईरान 14वें स्थान पर है, जबकि इजरायल 17वें स्थान पर. ईरान की कुल आबादी 8.75 करोड़ से ज्यादा है. इजरायल की मात्र 90 लाख से थोड़ी ज्यादा. ईरान के पास मिलिट्री सर्विस में काम करने के लायक फिट लोगों की संख्या 4.11 करोड़ है. जबकि इजरायल के पास मात्र 31.56 लाख.
ईरान के पास कुल सैनिकों की संख्या 11.80 लाख है. जबकि इजरायल के पास 6.70 लाख. ईरान के पास एक्टिव सैनिक 6.10 लाख हैं. इजरायल के पास 1.70 लाख. ईरान के पास रिजर्व सैन्य बल 3.50 लाख और इजरायल के पास 4.65 लाख. इस मामले में इजरायल ईरान से थोड़ा आगे है. लेकिन ईरान के पास सैनिक ज्यादा हैं.
यह भी पढ़ें: Iran की वो 8 मिसाइलें, जो इजरायल के लिए बन गई हैं बड़ा खतरा
ईरान के पास 2.20 लाख पैरा-मिलिट्री है, जबकि इजरायल के पास मात्र 35 हजार सैनिक. ईरान के पास कुल 42 हजार वायुसैनिक हैं. इजरायल के पास 89 हजार. अगर थल सैनिकों की बात करें तो ईरान के पास 3.50 लाख तो इजरायल के पास 5.26 लाख. यहां भी इजरायल ईरान से आगे है. ईरान के पास कुल 18,500 नौसैनिक हैं, जबकि इजरायल के पास 19,500.
जानिए ईरान और इजरायल के एयर पावर के बारे में...

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







