
iQOO 7 Neo Pro के फीचर्स कन्फर्म, 8 मिनट में होगा 50% चार्ज, OnePlus 11R को देगा टक्कर
AajTak
iQOO 7 Neo Pro Launch Date: iQOO ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म कर दिए हैं. ये स्मार्टफोन दमदार फीचर के साथ आएगा. इसका सीधा मुकाबला OnePlus 11R से होगा. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 पर काम करेगा. इस फोन में गेमिंग के खास चिप और 120W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
iQOO भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी अगले महीने की शुरुआत में iQOO Neo 7 Pro लॉन्च करेगा. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही ब्रांड ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी टीज किया है. फोन अगले महीने की 4 तारीख को लॉन्च होगा.
कंपनी ने स्मार्टफोन के रियर पैनल को रिवील कर दिया है. इसमें फ्लैगशिप चिपसेट मिलेगा. इसके आसपास ही Nothing Phone 2 आ रहा है. दोनों फोन्स स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के मामले में एक दूसरे को कम्पटीशन दे सकते हैं. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें.
iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा. ये प्रोसेसर हम पहले कई फोन्स में देख चुके हैं. हाल में ही OnePlus 11R इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था. क्वालकॉम के इस प्रोसेसर पर रोजमर्रा के काम के साथ गेमिंग भी आसानी से की जा सकती है.
कंपनी ने इसमें गेमिंग के लिए अलग से एक चिप दिया है, जिससे यूजर्स को बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा. इसमें मोशन कंट्रोल फीचर दिया जाएगा, जो गेमर्स के लिए काफी मददगार साबित होगा. ये फीचर हम iQOO Neo 7 में देख चुके हैं. फोन में 120W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी. कंपनी की मानें तो हैंडसेट सिर्फ 8 मिनट में 50 परसेंट चार्ज हो जाएगा.
ब्रांड इस डिवाइस को 4 जुलाई को लॉन्च कर रहा है. इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि ये डिवाइस 40 हजार रुपये के आसपास की कीमत पर आ सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करेगा.
इसमें 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिल सकता है. फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. इसमें 5000mAh की बैटरी मिल सकती है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










