
IPS Manzil Sani के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, भेजे गए आपत्तिजनक मेसेज
AajTak
दिल्ली में तैनात 2005 की IPS Manzil Sani ने खुद के नाम से फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. जालौन निवासी ऋषि सैनी नाम के युवक नाम पर रिपोर्ट लिखाई है. आरोपी मंजिल सैनी के परिचितों को उस फेक अकाउंट से आपत्तिजनक फोटो और मैसेज भेज रहा था. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
आईपीएस अधिकारी मंजिल सैनी (IPS Officer Manzil Saini ) के नाम का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उनके परिचितों को आपत्तिजनक पोस्ट और मैसेज भेजने का मामला मंगलवार को सामने आया है. अपने नाम से बनाए गए फर्जी अकाउंट की जानकारी मिलने पर आईपीएस अधिकारी ने थाने में केस दर्ज करवाया. अपनी शिकायत में आईपीएस ने आरोपी का नाम भी लिखाया है.
2005 बैच की आईपीएस अफसर मंजिल सैनी ( IPS Officer Manzil Saini) नोएडा के सेक्टर 78 में रहती हैं. डीआईजी मंजिल सैनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के पद पर दिल्ली में तैनात हैं. डीआईजी मंजिल सैनी को उनके परिचितों ने जानकारी दी कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट, जिसपर उनकी प्रोफ़ाइल फोटो लगी है उसपर आपत्तिजनक पोस्ट और संदेश डाले जा रहे हैं.
इस बात की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जब जानकारी जुटाई तो उनके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना हुआ मिला. डीपी पर उनकी फोटो भी लगी हुई थी. खुद के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने की शिकायत डीआईजी सैनी ने थाना 113 में दी और जालौन निवासी ऋषि सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.
डीआईजी के नाम पर फर्जी इंस्टा अकाउंट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग भी सकते में आ गया. फिलहाल नोएडा के थाना 113 पुलिस ने मंजिल सैनी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर साइबर सेल आरोपी की तलाश में जुट गई है. पुलिस के आलाधिकरियो का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.
जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएस मंजिल सैनी को तेज तर्रार अधिकारियों में गिना जाता है. मंजिल सैनी का जन्म 19 सितंबर 1975 को दिल्ली में हुआ था. उन्होने अपनी शुरूआती पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉलेज से की थी. इसके बाद मंजिल ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स में टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया. मंजिल 2005 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं. मंजिल सैनी उत्तर प्रदेश के बंदायू, मुजफ्फरनगर, इटावा, मथुरा समेत आधा दर्जन से भी ज्यादा जनपदों में कार्यरत रही हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









